Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Korea

*सड़क, पुल और 13 पीडीएस भवनों की मिली सौगात; अस्पताल, हाई स्कूल और नए मार्गों पर सीएम ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा*।

06 Oct 2026, 05:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*सड़क, पुल और 13 पीडीएस भवनों की मिली सौगात; अस्पताल, हाई स्कूल और नए मार्गों पर सीएम ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा*। - कोरिया, छत्तीसगढ़

*बिजली, सड़क, पुल, स्वास्थ्य और शिक्षा की मांगों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया सकारात्मक आश्वासन; पूर्व में स्वीकृत कार्यों के लिए भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जताया आभार*

*सोनहत/कोरिया।* गत दिवस भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को लेकर भाजपा सोनहत का प्रतिनिधिमंडल रायपुर पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को समय देकर करीब एक घंटे तक क्षेत्र की विकास संबंधी मांगों, समस्याओं तथा भाजपा के संगठनात्मक कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखे गए विभिन्न जनहित के विषयों को गंभीरता से सुना और मांगों पर आवश्यक पहल एवं समाधान का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े, भाजपा जिला मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी सोनपाकर, ईश्वर राजवाड़े, सोनहत मंडल सह प्रभारी मनोज साहू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी एवं मंडल महामंत्री सुरेश राजवाड़े शामिल रहे।

*पूर्व में रखी मांगों को मिली स्वीकृति*

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि सोनहत क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में विकास और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई मांगें पूर्व में शासन के समक्ष रखी गई थीं। इन मांगों में कई महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति मिलने पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वीकृत कार्यों में राउतसरई, बेलार्ड, सिंहपानी, पत्थरगवां, जोगिया, रजपुरी, भलूआर, परहित एवं रामगढ़ क्षेत्र में बिजली से संबंधित कार्य प्रमुख हैं। बिजली सुविधा के विस्तार से इन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

*सड़क और पुल निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा*

क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए मेंड्रा से परहित पहुंच मार्ग, आनंदपुर, रामगढ़ से कोटाडोल, सुंदरपुर, पोड़ी, पाराडोल, कछाड़ी, अमरा से भैंसवार, किशोरी, निगनोहर, कचोहर, देवतीडाड़ एवं नवाटोला पहुंच मार्गों पर सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है।

वहीं ठाकुरहथी, धनपुर एवं तेलीमुड़ा में करोड़ों रुपये के पुल निर्माण कार्यों की स्वीकृति भी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुल निर्माण से बरसात के दौरान आवागमन में होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद मिलेगी।

*13 स्थानों पर पीडीएस भवन निर्माण की स्वीकृति*

ग्रामीणों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगभग 1 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से बोड़ार, पोड़ी, दामूज, बसेर, अक्लासरई, भैंसवार, रामगढ़, सुंदरपुर, चंदहा, सिंघोर, नवगई, चकडर एवं कछार में पीडीएस भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है।

*नई मांगों को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा*

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष चकडर से धुम्माडाड, दामूज से पुसला, विक्रमपुर से कर्री, केशगवां से महुआपारा-बेलिया, कैलाशपुर-सेमर रोड में पक्की सड़क, सेमरिया , गरनई , आनंदपुर गोयनी , कछुआखोह , गांगी रानी मंदिर , उधैनी पहुंच मार्ग में सड़क एवं पुलिया, सुकतरा एवं आनंदपुर मार्ग में पक्की सड़क तथा गिधेर पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण की मांग रखी।

इसके साथ ही बसवाही से मझारटोला तक पक्की सड़क, दामूज में हाई स्कूल, केशगवां में हायर सेकेंडरी स्कूल, रामगढ़ मोबाइल टावर चालू कराने, कटगोड़ी में पेयजल आपूर्ति, कटगोड़ी में 100 सीटर अस्पताल, रामगढ़ में 50 सीटर अस्पताल, बंसीपुर से नवाटोला पंचायत तक विद्युतीकरण तथा सोनहत मिनी स्टेडियम में स्ट्रीट लाइट की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

*स्वीकृत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार*

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ग्रामीणों की आवश्यकताओं को देखते हुए पूर्व में रखी गई मांगों पर विकास कार्यों की स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई करीब एक घंटे की चर्चा में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास आवश्यकताओं को विस्तार से रखने का अवसर मिला। स्वीकृत कार्यों के धरातल पर आने से सोनहत के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पुल एवं सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा। प्रतिनिधिमंडल ने शेष मांगों पर भी शीघ्र सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali06 Oct

पाली जीनगर विकास समिति के अध्यक्ष गौतम चितारा र्निवाचित किया गया।

पाली। पाली जींनगर समाज विकास समिति के चुनाव, चुनाव आयुक्त राकेश गौयल के सान्निध्य में संपन्न करवायें गये।जिसमे…

पूरी खबर पढ़ें →
डीसीपी पश्चिम शाहीन सी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, कंदोई बाजार से बाटा तिराहा तक चला अभियान
Jodhpur06 Oct

डीसीपी पश्चिम शाहीन सी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, कंदोई बाजार से बाटा तिराहा तक चला अभियान

जोधपुर : शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए आज पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।…

पूरी खबर पढ़ें →
केन्द्रीय वरिष्ठ नागरिक महासमिति द्वारा गांधी-शास्त्री जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर समारोह आयोजित
Jodhpur06 Oct

केन्द्रीय वरिष्ठ नागरिक महासमिति द्वारा गांधी-शास्त्री जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर समारोह आयोजित

जोधपुर : केन्द्रीय वरिष्ठ नागरिक महासमिति, राजस्थान, जोधपुर द्वारा सामुदायिक भवन, सरदारपुरा में महात्मा गांधी व लाल बहादुर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!