वार्षिक उत्सव और पदयात्रा की रूप-रेखा

सवाई माधोपुर आलनपुर के चमत्कार की परिसर में बैठक के दौरान मौजूद सर्वार्थ सिद्धि समिति एवं नवयुवक मंडल रणथंबोर के पदाधिकारी
सवाई माधोपुर में 11 को निकलेगी पदयात्रा तैयारी जोरों पर
सवाई माधोपुर दिगंबर जैन मंदिर रणथंबोर के आगामी वार्षिक उत्सव पर पदयात्रा की तैयारी जोरों पर शुरू हो गई है इसी सिलसिले में सोमवार रात्रि आलनपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र चमत्कार की परिसर में नवयुवक मंडल अध्यक्ष राजेश बाकलीवाल की अध्यक्षता में सकल दिगंबर जैन समाज की आमसभा की बैठक आयोजित की गई बैठक में पदयात्रा और वार्षिक मेला महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई सर्वार्थ सिद्धि क्षेत्र समिति के अध्यक्ष पारस चंद्र जैन और महामंत्री विनय जैन ने महोत्सव के दौरान होने वाले धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए वहीं सह मंत्री ओमप्रकाश कासलीवाल कोषाध्यक्ष महावीर छाबड़ा में पदयात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा की समाज के अध्यक्ष अशोक बढ़जातया ने सभी से अनुशासन उत्साह और धार्मिक भावना के साथ अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता निभाने का आह्वान किया साथ में ही सर्वार्थ सिद्धि समिति महिला मंडल भी इस कार्यक्रम में जोरशोर से तैयारी कर रही है प्रवक्ता प्रवीण जैन श्रीमाल ने बताया कि 11 अक्टूबर को प्रातः काल चमत्कार जी मंदिर परिसर आलनपुर से विमल चंद बाकलीवाल के विधिवत ध्वजारोहण के साथ रणथंबोर दुर्ग स्थित प्राचीन जैन मंदिर के लिए ऐतिहासिक पदयात्रा का शुभारंभ होगा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल होंगे राजस्थान से आए श्रद्धालु पैदल यात्रा का आनंद लेंगे
लोकेशन सवाई माधोपुर
न्यूज रिपोर्टर मुकेश कुमार जैन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






