Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा फरेंदा क्षेत्र में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विवेका पांडेय के साथ निकलीभव्य सेवा ज्योति यात्रा

07 Oct 2026, 06:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा फरेंदा क्षेत्र में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विवेका पांडेय के साथ निकलीभव्य सेवा ज्योति यात्रा - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में निकली सेवा ज्योति यात्रा, उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

फरेंदा /महराजगंज।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा फरेंदा क्षेत्र में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विवेका पांडेय के साथ भव्य सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई।
यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने “योगी-मोदी जिंदाबाद”, “योगी-पंकज चौधरी जिंदाबाद” और “योगी-पंकज चौधरी-बजरंगी सिंह जिंदाबाद” के नारों से माहौल को भाजपामय कर दिया।
फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से निकली यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता व समर्थक सैकड़ों की संख्या में महाराजगंज जिला मुख्यालय पहुंचकर आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री माधुर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण राय, ओम प्रकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। भाजपा का सेवा संकल्प केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच रहकर सेवा और संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
North Goa08 Oct

दक्षिण गोवा में चुनावी तैयारियों की समीक्षा

दक्षिण गोवा: जिला निर्वाचन अधिकारी, दक्षिण गोवा सुश्री एग्ना क्लीटस, IAS ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचन…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: उपजिलाधिकारी ने ग्राम राजस्व चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कई का कराया निस्तारण
Moradabad08 Oct

कांठ: उपजिलाधिकारी ने ग्राम राजस्व चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कई का कराया निस्तारण

कांठ तहसील क्षेत्र के गांव सिरसा ठाट में बृहस्पतिवार को ‘गांव की समस्या-गांव में समाधान’ के अंतर्गत ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
न्हावेली में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन
South Goa08 Oct

न्हावेली में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन

न्हावेली , गोवा: 33- न्हावेली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जिम्मेदार भागीदारी को बढ़ावा…

पूरी खबर पढ़ें →
अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद
Mirzapur08 Oct

अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद

पत्रकार संदीप श्रीवास्तव मिर्जापुर रिपोर्टर दिनांक 08.10.2. 26 अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में…

पूरी खबर पढ़ें →
वोट चोरी के आरोपों पर नसीराबाद में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Rae Bareli08 Oct

वोट चोरी के आरोपों पर नसीराबाद में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

​नसीराबाद (रायबरेली)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ अभियान' के तहत नगर पंचायत नसीराबाद में ब्लॉक स्तरीय मार्च…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!