Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rae Bareli

वोट चोरी के आरोपों पर नसीराबाद में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

08 Oct 2026, 06:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वोट चोरी के आरोपों पर नसीराबाद में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग - RAE BARELI, उत्तर प्रदेश

​नसीराबाद (रायबरेली)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ अभियान' के तहत नगर पंचायत नसीराबाद में ब्लॉक स्तरीय मार्च निकालकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

अमेठी संसदीय क्षेत्र की सलोन विधानसभा के अंतर्गत आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सलोन विधानसभा प्रभारी अशोक शुक्ला ने किया। ​मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की और उनके साथ हुई कथित अभद्रता व गिरफ्तारी को लेकर कड़ा आक्रोश जताया।

गुस्साए कांग्रेसियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। ​प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा लगातार उठाए जा रहे वोट चोरी के गंभीर आरोपों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

नेताओं ने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए इस संवेदनशील मुद्दे पर दूध का दूध और पानी का पानी होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठाई गई।

​इस मौके पर किरन देवी, अर्जुन पासी, राजबहादुर पासी, अनुराग द्विवेदी, अरविंद मौर्या, इंद्रपाल प्रभाकर,मो. शरीफ, नबी बक्स, शिवदर्शन पासी, राकेश तिवारी, डॉ.

श्याम सुंदर तिवारी, परमात्मादीन तिवारी, आनंद सिंह, ताज मोहम्मद, मो. तौहीद, महंत प्रसाद ओझा, संतराम मौर्या और राधेश्याम मिश्रा , रजवाड़ी प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटी मंजू दावा, 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका में हुआ भव्य स्वागत
Ganganagar08 Oct

राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटी मंजू दावा, 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका में हुआ भव्य स्वागत

2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका (खिचिया)। गांव के सरकारी स्कूल में आज खुशी और उत्साह का माहौल देखने को…

पूरी खबर पढ़ें →
जनपद मीरजापुर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद
Mirzapur08 Oct

जनपद मीरजापुर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद

जनपद मीरजापुर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना…

पूरी खबर पढ़ें →
महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया ”पिंक प्लान”, छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा
Kurukshetra08 Oct

महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया ”पिंक प्लान”, छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
OMG; हरियाणा में कार से निकला नोटों का पहाड़…1.56 करोड़ कैश बरामद, तीनों सवारों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
Kurukshetra08 Oct

OMG; हरियाणा में कार से निकला नोटों का पहाड़…1.56 करोड़ कैश बरामद, तीनों सवारों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हांसी पुलिस ने जींद रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!