Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया ”पिंक प्लान”, छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

08 Oct 2026, 10:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया ''पिंक प्लान'', छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने 5 अत्याधुनिक पिंक राइडर्स को शहर में तैनात किया है। वीरवार को लघु सचिवालय परिसर से सहायक पुलिस अधीक्षक दीपिका अग्रवाल, IPS ने इन पांच स्कूटी राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पुलिस के अनुसार, पिंक राइडर्स की टीम शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों पर गश्त करेगी। स्कूटी होने के कारण यह टीम तंग गलियों और संकरे रास्तों में भी आसानी से पहुंच सकेगी।

पिंक राइडर्स को बॉडी कैमरा और आधुनिक संचार उपकरणों से लैस किया गया है। एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस की मौजूदगी को ऐसे स्थानों पर बढ़ाना है, जहां महिलाओं और छात्राओं की आवाजाही अधिक रहती है।

उन्होंने कहा कि पिंक राइडर्स स्थानीय पुलिस और दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स के साथ समन्वय कर काम करेंगी। किसी आपात स्थिति या शिकायत की सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं या छात्राओं के साथ छेड़छाड़, छींटाकशी अथवा किसी तरह की अभद्रता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। आने वाले समय में पिंक राइडर्स की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी पीएसआई सरिता, शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह, मॉडल टाउन थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एएसपी ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी तरह की असुरक्षा महसूस होने पर बिना झिझक डायल 112 पर सूचना दें।

रेवाड़ी पुलिस ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शिकायतो से घिरा सारंगढ़-बिलाईगढ़? महिला रोजगार से धर्मान्तरण और पलायन तक उठ रहे जवाबदेही का सवाल?
Sarangarh-Bilaigarh08 Oct

शिकायतो से घिरा सारंगढ़-बिलाईगढ़? महिला रोजगार से धर्मान्तरण और पलायन तक उठ रहे जवाबदेही का सवाल?

सारंगढ़-बिलाईगढ़ मे प्रशासनिक सवालों की लम्बी फेहरिस्त, क्या शासन करेगा जिले की समग्र समीक्षा? सारंगढ़-बिलाईगढ़:- स्थानीय चुनाव की…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटी मंजू दावा, 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका में हुआ भव्य स्वागत
Ganganagar08 Oct

राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटी मंजू दावा, 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका में हुआ भव्य स्वागत

2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका (खिचिया)। गांव के सरकारी स्कूल में आज खुशी और उत्साह का माहौल देखने को…

पूरी खबर पढ़ें →
OMG; हरियाणा में कार से निकला नोटों का पहाड़…1.56 करोड़ कैश बरामद, तीनों सवारों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
Kurukshetra08 Oct

OMG; हरियाणा में कार से निकला नोटों का पहाड़…1.56 करोड़ कैश बरामद, तीनों सवारों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हांसी पुलिस ने जींद रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!