राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटी मंजू दावा, 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका में हुआ भव्य स्वागत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका (खिचिया)। गांव के सरकारी स्कूल में आज खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव पहुंची मंजू दावा का स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों और ग्रामवासियों ने मिलकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में डीजे की धुनों के साथ खुशी मनाई गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कुमार जी सहित स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने मंजू दावा का स्वागत किया। इस दौरान उनके पिता पूरन राम दावा सहित परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
ग्रामवासियों ने भी मंजू दावा की सफलता पर खुशी जताते हुए उनका सम्मान किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान मंजू दावा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए लगातार मेहनत और पढ़ाई जरूरी है।
उन्होंने बच्चों से कहा कि वे किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं और अपने लक्ष्य से पीछे न हटें। नियमित रूप से पढ़ाई करें और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लगातार प्रयास करते रहें।
मंजू दावा ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि अगर वे मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ेंगे तो एक दिन उनका भी चयन सरकारी नौकरी में हो सकता है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए आत्मविश्वास बनाए रखना और लगातार प्रयास करते रहना बेहद जरूरी है।
मंजू दावा की सफलता से 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका (खिचिया) के ग्रामीणों और स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों ने भी उनकी सफलता से प्रेरणा लेते हुए अपने भविष्य के लिए बेहतर तैयारी करने का संकल्प लिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

टीवी और बॉलीवुड में भी बिखेर चुके हैं जलवा सतना (नागौद)। विंध्य क्षेत्र और मध्य प्रदेश के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात…
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ: ਨੈਸ਼ਨਲ ਯੂਥ ਕਲੱਬ ਨੇ ਦੇਸ਼ ਭਗਤ ਪੰਡਤ ਚੇਤਨ ਦੇਵ ਸਰਕਾਰੀ ਕਾਲਜ ਆਫ…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में शनिवार को एनएसयूआई जोधपुर शहर एवं ग्रामीण द्वारा परीक्षा शुल्क में की…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले के युवा कलाकार चिन्मय जोशी ने अपनी कला से एक बार फिर दिल जीत लिया।…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों एवं ओवरलोड…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।