Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

बेटी के जन्म पर कान्हडवास में छाया उल्लास, नन्हीं दीक्षिका को सिक्कों से तौलकर मनाई खुशी

08 Oct 2026, 10:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बेटी के जन्म पर कान्हडवास में छाया उल्लास, नन्हीं दीक्षिका को सिक्कों से तौलकर मनाई खुशी - REWARI, हरियाणा

बेटी के जन्म पर कान्हडवास में छाया उल्लास, नन्हीं दीक्षिका को सिक्कों से तौलकर मनाई खुशी

₹1 लाख की सावधि जमा और 11 सोने-चांदी के आभूषण भेंट कर परिवार ने दिया बेटी के उज्ज्वल भविष्य का संदेश

जिला रेवाड़ी | वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ — रिपोर्टर: डॉ. राजकुमार यादव

कान्हडवास-कोसली, । बेटियां परिवार की खुशहाली, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की पहचान होती हैं। इसी सकारात्मक सोच को साकार करते हुए तहसील कोसली के गांव कान्हडवास में नन्हीं बेटी दीक्षिका के जन्म पर भव्य कुआं पूजन समारोह आयोजित कर खुशियां मनाई गईं।

भारतीय वायुसेना में सेवारत श्री करमवीर एवं उनकी पत्नी श्रीमती अरुणा यादव, जो स्नातक सॉफ्टवेयर अभियंता हैं, के घर नन्हीं दीक्षिका के जन्म पर कुआं पूजन समारोह का आयोजन किया गया। बेटी के जन्म की खुशी में परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

समारोह का सबसे आकर्षक एवं भावुक क्षण उस समय देखने को मिला, जब नन्हीं दीक्षिका को रुपयों के सिक्कों से तौलकर उसके जन्म की खुशी मनाई गई। परिवार की इस अनूठी पहल ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर बेटी के प्रति प्रेम, सम्मान और अपनत्व की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और पारिवारिक आत्मीयता का माहौल बना रहा।

बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए ₹1 लाख की सावधि जमा

नन्हीं दीक्षिका के नाना डॉ. राजकुमार यादव एवं मामा पीयुष कुमार ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ₹1 लाख की नकद राशि उसके नाम सावधि जमा करवाने हेतु उपहार स्वरूप प्रदान की। इसके साथ ही नन्हीं दीक्षिका, उसकी माता एवं दादी के लिए सोने-चांदी के कुल 11 आभूषण भी भेंट किए गए।

नाना-नानी डॉ. राजकुमार यादव एवं श्रीमती सोमवती यादव, मामा पीयुष कुमार तथा मौसी मीनाक्षी यादव सहित परिवार के सदस्यों ने समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लिया और नन्हीं परी को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

“बेटी घर की लक्ष्मी होती है”

इस अवसर पर बेटी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा गया, “बेटी घर की लक्ष्मी होती है। उसके आने से घर में खुशहाली, प्रेम और नई उम्मीदों का संचार होता है।”

समारोह में बेटियों के सम्मान एवं उनके महत्व को लेकर प्रेरणादायक संदेश भी दिया गया—

“जैसे जल है तो जीवन है, वैसे ही धरती पर बेटी है तो मानव जीवन है, क्योंकि नारी ही मानव जीवन को जन्म देती है।”

परिवार की ओर से आयोजित यह समारोह बेटियों के प्रति सम्मान, प्रेम और सकारात्मक सामाजिक सोच का संदेश देने वाला रहा।

गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों ने दिया आशीर्वाद

कान्हडवास एवं आसपास के क्षेत्र से श्री धर्म सिंह, डॉ. राजकुमार यादव, श्री दीपक यादव, श्री भीम सिंह, श्री पवन कपूर, श्री दिनेश एवं रोहत (कहारी), श्री पीयुष कुमार, कैप्टन एल.सी. यादव (सेवानिवृत्त), कैप्टन वीरेंद्र यादव (सेवानिवृत्त), श्री रामदयाल, श्री करमवीर, सरपंच श्री केशव नगर, श्री रामहेर (लिलाहेड़ी), श्री हर्ष (भिवाड़ी), रविंद्र यादव, श्री रामकिशन, निशांत, तरुण, मनीष, कृष्ण सारस्वत, कौशिक, श्री मीनू (करनावास), विनोद, प्रशांत यादव, गजेंद्र यादव, सत्यपाल यादव एवं रोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक, ग्रामीण, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक समारोह में पहुंचे।

सभी ने नन्हीं दीक्षिका को आशीर्वाद देते हुए उसके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कान्हडवास में आयोजित यह भव्य कुआं पूजन समारोह केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि बेटियों के सम्मान, समानता, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच का प्रेरणादायक संदेश बन गया। बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाकर परिवार ने समाज को यह संदेश दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं और उनके आगमन पर उसी उत्साह, प्रेम और सम्मान के साथ खुशियां मनाई जानी चाहिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटी मंजू दावा, 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका में हुआ भव्य स्वागत
Ganganagar08 Oct

राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटी मंजू दावा, 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका में हुआ भव्य स्वागत

2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका (खिचिया)। गांव के सरकारी स्कूल में आज खुशी और उत्साह का माहौल देखने को…

पूरी खबर पढ़ें →
महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया ”पिंक प्लान”, छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा
Kurukshetra08 Oct

महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया ”पिंक प्लान”, छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
OMG; हरियाणा में कार से निकला नोटों का पहाड़…1.56 करोड़ कैश बरामद, तीनों सवारों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
Kurukshetra08 Oct

OMG; हरियाणा में कार से निकला नोटों का पहाड़…1.56 करोड़ कैश बरामद, तीनों सवारों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हांसी पुलिस ने जींद रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!