मौसी के घर आया था युवक…पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने कर दिया जानलेवा हमला, मामले में अब 4 गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
कुरुक्षेत्र पुलिस ने सामूहिक हमला कर युवक को घायल करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कृष्णा गेट पुलिस ने प्रथम, हर्ष उर्फ सागर, जतिन उर्फ जातन और विवेक निवासी बाहरी मोहल्ला, कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फतेहपुर, जिला कैथल निवासी राजबीर ने शिकायत में बताया था कि वह अपनी मौसी के घर बाहरी मोहल्ला आया हुआ था। रात करीब नौ बजे वह अपनी मौसी के बेटे प्रथम के साथ ग्राउंड में गया था।
इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने डंडों और रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
घायल को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में भर्ती करवाया गया। शिकायत के आधार पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
6 अक्टूबर को थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्गदर्शन में पीएसआई बलजीत सिंह, पीएसआई हरविंद्र और एएसआई पंकज कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsगाजियाबाद/ उत्तर प्रदेश काले कपड़ों में डीसीपी साहब ने देर रात ट्रांस हिंडन के हुक्का बार पर मारा…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: अवैध शराब परिवहन और निर्माण के खिलाफ गढ़चिरौली जिला पुलिस ने सख्त अभियान छेड़…
पूरी खबर पढ़ें →
कृषि विभाग की टीम ने नूंह व तावड़ू में खाद विक्रेताओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण। तावडू।…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)20 अक्टूबर 2026 को जिला रेवाड़ी में विजयादशमी (दशहरा) का पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धाभाव से…
पूरी खबर पढ़ें →
(सुरेश सिहाग)अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में चर्च कम्पाउंड की कथित टैक्सी स्टैंड वाली जमीन पर उठे सवाल! इलाहाबाद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।