Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

रेवाड़ी पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो के खिलाफ चलाया स्पेशल अभियान;-ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमो की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी

19 Oct 2026, 01:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रेवाड़ी पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो के खिलाफ चलाया स्पेशल अभियान;-ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमो की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी - REWARI, हरियाणा

(सुरेश सिहाग)अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देश पर गत 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन में तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया।

रेवाड़ी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 06 वाहन चालकों के चालान किए है। अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है।

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि कुछ लोग गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने के साथ-साथ लोगों में दहशत और असुविधा पैदा करते है। कई बार इस तरह की हरकतें सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाती हैं। इस सप्ताह के दौरान रेवाड़ी पुलिस ने गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले 19 वाहन चालको पर शिकंजा कसा है। उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों को सचेत करते हुए कहा कि अभी केवल रेवाड़ी पुलिस चालान ही कर रही है संभल जाएं अन्यथा इस अपराध के लिए मुकदमा का भी प्रावधान है।

इसके साथ ही रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह में लेन चेंज से सम्बंधित नियम की अवहेलना पर 1662 वाहन चालकों के चालान किए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा है कि रेवाड़ी पुलिस आमजन को विश्वास दिलाती है कि शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील है कि गाड़ियों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें। नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोडने व ध्वनि प्रदूषण करने से बचें। रेवाड़ी पुलिस सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत है और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राधा-कृष्ण मंदिर में 39वें मां भगवती जागरण एवं पूजा समारोह में उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा परिसर
Kheri19 Oct

राधा-कृष्ण मंदिर में 39वें मां भगवती जागरण एवं पूजा समारोह में उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा परिसर

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। कस्बा बांकेगंज में सोमवार, 19 अक्टूबर को मां भगवती के 39वें विशाल दुर्गा जागरण एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
CG : धमतरी : मां शीतला शक्ति पीठ सिहावा में परंपरानुसार हुआ नवकन्या पूजा,नौ देवियों के स्वरूप में कन्याओं की पूजा,लँगूरवा महाराज को भी अर्पित हुआ भोग
दिनकरपुर में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा फैसला, बनाने-बेचने पर 10 हजार जुर्माना
Dhamtari19 Oct

दिनकरपुर में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा फैसला, बनाने-बेचने पर 10 हजार जुर्माना

नगरी/धमतरी, 18 अक्टूबर। जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनईकेरा के आश्रित ग्राम दिनकरपुर में अवैध शराब…

पूरी खबर पढ़ें →
समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता
Jhansi19 Oct

समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता

समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!