Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Harda

हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ,* *पीएम मोदी के उद्बोधन को सुना* *सेवा ही संकल्प, संकल्प ही सेवा के मंत्र के साथ गांव-गांव पहुंचेगी मश

08 Oct 2026, 11:40 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ,* *पीएम मोदी के उद्बोधन को सुना* *सेवा ही संकल्प, संकल्प ही सेवा के मंत्र के साथ गांव-गांव पहुंचेगी मश - हरदा, मध्य प्रदेश

*हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ,*
*पीएम मोदी के उद्बोधन को सुना*
*सेवा ही संकल्प, संकल्प ही सेवा के मंत्र के साथ गांव-गांव पहुंचेगी मशाल*
हरदा 7 अक्टूबर 2026/ जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय में ऐतिहासिक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एवं ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का गरिमामय आयोजन किया गया। टिमरनी और हरदा विधानसभा की ग्राम पंचायतों से निकली यह यात्रा शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा पहुंची, जहां जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में दिल्ली से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा-सुना गया तथा जिला स्तर पर सेवा ज्योति प्रज्जवलित की गई। *विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों को सौंपी संकल्प मशाल*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने दोनों विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों को सेवा ज्योति की मशाल सौंपी। अपने उद्बोधन में श्री नागर ने कहा कि यह मशाल सिर्फ ज्योति नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने का संकल्प है।

यह ज्योति गांव-गांव, घर-घर जाकर सेवा और राष्ट्र निर्माण की अलख जगाएगी। हम सभी को इस महायज्ञ में अपनी आहूति देनी है।

*मंच पर जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति*
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, पूर्व विधायक श्री संजय शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत, नपा अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, जिला खेल एसोसिएशन अध्यक्ष श्री संदीप पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। *राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ परिसर*
कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक श्री जय पुजारी एवं दल द्वारा देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सरस्वती शिशु मंदिर हरदा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘वंदे मातरम्’ की सामूहिक प्रस्तुति ने पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। *शहीदों को नमन, महापुरुषों का स्मरण*
समापन अवसर पर अतिथियों ने नगर पालिका परिषद में स्थित शहीद गैलरी का भ्रमण कर अमर शहीदों को नमन किया।

इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अंत्योदय के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में हितग्राहियों को भोजन वितरण कर सेवा का संदेश भी दिया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति संबंधित ज्ञापन भेजा।
Pratapgarh08 Oct

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति संबंधित ज्ञापन भेजा।

प्रतापगढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी के माध्यम से…

पूरी खबर पढ़ें →
16-मयेम विधानसभा क्षेत्र में नए और छूटे हुए मतदाताओं के नाम दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान
North Goa08 Oct

16-मयेम विधानसभा क्षेत्र में नए और छूटे हुए मतदाताओं के नाम दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान

16-मयेम विधानसभा क्षेत्र में नए और छूटे हुए मतदाताओं के नाम दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान मये:…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
North Goa08 Oct

दक्षिण गोवा में चुनावी तैयारियों की समीक्षा

दक्षिण गोवा: जिला निर्वाचन अधिकारी, दक्षिण गोवा सुश्री एग्ना क्लीटस, IAS ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचन…

पूरी खबर पढ़ें →
न्हावेली में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन
South Goa08 Oct

न्हावेली में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन

न्हावेली , गोवा: 33- न्हावेली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जिम्मेदार भागीदारी को बढ़ावा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!