नवरात्रि तैयारी का किया अवलोकन दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर मीणा ने किया मां बगलामुखी के दर्शन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


// समाचार 01//
*कलेक्टर डॉ. मीना ने नलखेड़ा बगलामुखी माता दर्शन के लिये आने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा*
*नवरात्रि तैयारियों का किया अवलोकन, दिये आवश्यक निर्देश*
जिला संवाददाता- पीएल तिवारी
Mo-9993357757
वंदे भारत लाइव टीवी के लिए
आगर-मालवा, 08 अक्टूबर/कलेक्टर डॉ.
शेर सिंह मीना ने गुरूवार को दोपहर बाद नलखेड़ा पहुंचकर नलखेड़ा बगलामुखी माता मंदिर दर्शन के लिये बड़ी संख्या में आने वाले श्रृद्धालुओं के लिये प्रबंध समिति द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रृद्धालुओं के सुगम देवी दर्शन, एवं दर्शन पश्चात् निकासी की व्यवस्था, बेरीकेडिंग्स, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल एवं छाया की व्यवस्था का जायजा लिया और समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि नलखेड़ा आने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिये पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने मंदिर परिसर में स्थापित की जा रही नवीन पुलिस चौकी के कार्य का भी निरीक्षण किया । उन्होंने श्रृद्धालुओं के वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग के लिये पार्किंग एरिया का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने नवनिर्मित भक्त निवास एवं भक्त विश्राम गृह के समीप खुली जमीन को सुव्यवस्थित कर वहां अतिरिकत वाहन पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने नलखेड़ा देवी मंदिर आने वाले श्रृद्धालुओं की संख्या में ध्यान में रखते हुए यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर तहसीलदार श्री प्रियांक श्रीवास्तव, एवं मंदिर प्रबंधन स्टॉफ व अन्य अधिकारी तथा श्रृद्धालु भी उपस्थित थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

* आगर-मालवा। नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश लेकर गुरुवार को आगर की सड़कों पर छात्र-छात्राओं की रैली…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। बच्चों में संस्कार, साहस, शौर्य, सत्यता और नैतिकता जैसे जीवन मूल्यों को विकसित करने के उद्देश्य से…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। बेटियों को सिर्फ पढ़ाने नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाकर पुलिस सेवा तक पहुंचाने की दिशा…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। नई कृषि उपज मंडी में इन दिनों सोयाबीन की बंपर आवक के बीच गुरुवार को कलेक्टर डॉ.…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगर-मालवा।* शहर के कंपनी गार्डन परिसर में बुधवार को सुबह 11 बजे सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। पुलिस के अनुसंधान अधिकारियों की कानूनी समझ और जांच की क्षमता मजबूत करने के लिए जिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।