Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

कटाएघाट में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे महापौर प्रीति सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी एवं निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने नवदंपतियों को दिया

22 Nov 2026, 09:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कटाएघाट में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे महापौर प्रीति सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी एवं निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने नवदंपतियों को दिया - कटनी, मध्य प्रदेश

कटाएघाट में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

महापौर प्रीति सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी एवं निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद, प्रत्येक जोड़े को 49 हजार रुपये की सहायता के स्वीकृति पत्र वितरित

कटनी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी द्वारा देवउठनी ग्यारस के पावन अवसर पर शुक्रवार को कटाएघाट मेला परिसर में सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे कटाएघाट परिसर में आयोजित इस समारोह में 25 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ विवाह बंधन में बंधे। गायत्री परिवार के सदस्यों ने विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं।

समारोह में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी एवं नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। महापौर श्रीमती सूरी एवं समाजसेवी नंद कुमार बरसानी ने नवदंपतियों को उपहार सामग्री भी भेंट की।

प्रत्येक जोड़े को 49 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह बंधन में बंधे प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी का सामान खरीदने के लिए 49 हजार रुपये की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र सांकेतिक रूप से वितरित किए गए। यह राशि नवविवाहित कन्याओं के बैंक खातों में जमा कराई जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि बेटियों की शादी के लिए माता-पिता को कर्ज न लेना पड़े और वे सम्मानपूर्वक अपनी बेटियों का विवाह कर सकें। बेटियों को बोझ नहीं, बल्कि परिवार का गौरव समझा जाए। इसी उद्देश्य से लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, प्रतिभा किरण और लाड़ली बहना जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी एवं निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने भी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आयोजन को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने विवाह स्थल एवं पंजीयन काउंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पंजीयन प्रक्रिया सुचारू रखने तथा विवाह संस्कार संपन्न होने के बाद नवदंपतियों को समय पर विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त शैलेश गुप्ता, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग अनुराग मोदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वर-वधु और परिजनों के लिए किए गए विशेष इंतजाम

समारोह में शामिल होने वाले वर-वधु एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए पंजीयन काउंटर, बैठक व्यवस्था, विवाह बेदी, पृथक चेंजिंग रूम, चलित शौचालय, पेयजल सुविधा एवं हेल्प काउंटर की व्यवस्था की गई थी। संबंधित अमले ने आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरि, मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, उमेंद्र अहिरवार, सुरेंद्र गुप्ता, सुमन राजू माखीजा, शशिकांत तिवारी, सीमा श्रीवास्तव, संजू जीवन चौधरी, शकुंतला सोनी, सुमित्रा रावत, रेखा संजय तिवारी, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल, अंबरीश वर्मा, अभिषेक शर्मा, अनुराग त्रिसोलिया, समाजसेवी रम्मू साहू, नंद कुमार बरसानी एवं पूर्व पार्षद ऋचा गेलानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सामूहिक विवाह सम्मेलन ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने का अवसर प्रदान किया। आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता और सामूहिक सहयोग का संदेश भी दिया गया।

—

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज
📞 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय दोपहर के बाद खेलते-खलते अचानक कहीं गायब हो गया
Mirzapur22 Nov

जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय दोपहर के बाद खेलते-खलते अचानक कहीं गायब हो गया

जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय उम्र करीब…

पूरी खबर पढ़ें →
जमुनियां गोपाल गौशाला पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी, गोवंश के रखरखाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गौशाला में 150 गायों की देखरेख, अजोला हरी खाद और बायोग
कसडोल के ग्राम भदरा में लगभग 30 मवेशियों की मौत, आनन-फानन में महानदी में दफनाया गया
Balodabazar-Bhatapara22 Nov

कसडोल के ग्राम भदरा में लगभग 30 मवेशियों की मौत, आनन-फानन में महानदी में दफनाया गया

कसडोल के ग्राम भदरा में लगभग 30 मवेशियों की मौत, आनन-फानन में महानदी में दफनाया गया व्यवस्थाओं पर…

पूरी खबर पढ़ें →
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विजयकांत दीक्षित ‘बब्बू भैया’, बलौदाबाजार से दिल्ली तक पत्रकारिता जगत में शोक
Balodabazar-Bhatapara22 Nov

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विजयकांत दीक्षित ‘बब्बू भैया’, बलौदाबाजार से दिल्ली तक पत्रकारिता जगत में शोक

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विजयकांत दीक्षित ‘बब्बू भैया’, बलौदाबाजार से दिल्ली तक पत्रकारिता जगत में शोक बलौदाबाजार। वरिष्ठ…

पूरी खबर पढ़ें →
दो साल का PF कौन डकार गया? अब टोल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, विधायक और कलेक्टर से शिकायत
Maihar22 Nov

दो साल का PF कौन डकार गया? अब टोल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, विधायक और कलेक्टर से शिकायत

मैहर। भदनपुर टोल प्लाजा के कर्मचारियों के पीएफ का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मिली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!