जमुनियां गोपाल गौशाला पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी, गोवंश के रखरखाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गौशाला में 150 गायों की देखरेख, अजोला हरी खाद और बायोगैस संयंत्र का भी किया निरीक्षण
कटनी। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने ग्राम जमुनियां स्थित 150 गोवंश की क्षमता वाली गोपाल गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंश के रखरखाव, चारा-पानी, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, एसडीएम कटनी श्री जितेंद्र पटेल एवं पर्यावरणविद श्री निर्भय सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
गौशाला का संचालन कर रहे पूर्णिमा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती क्रांति तिवारी ने कलेक्टर को बताया कि गौशाला में वर्तमान में 150 गायों का रखरखाव किया जा रहा है। गोवंश के लिए नियमित रूप से भूसे की व्यवस्था की जाती है तथा परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है।
कलेक्टर श्री तिवारी ने गौशाला की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए समूह की गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गायों को हरा चारा, केला एवं गुड़ खिलाकर गोसेवा भी की। समूह की ओर से कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
अजोला खाद और बायोगैस संयंत्र का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गौशाला परिसर में स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार की जा रही अजोला हरी खाद की व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही बायोगैस संयंत्र का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली और संचालन की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने गौशाला में गोवंश के संरक्षण के साथ जैविक खाद तैयार करने और बायोगैस संयंत्र जैसी गतिविधियों को भी देखा। स्व-सहायता समूह द्वारा पशुपालन के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
गौशाला में संचालित इन गतिविधियों से गोवंश संरक्षण के साथ जैविक संसाधनों के उपयोग और ग्रामीण स्तर पर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक पहल सामने आई है।
रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज
📞 7509747686