कसडोल के ग्राम भदरा में लगभग 30 मवेशियों की मौत, आनन-फानन में महानदी में दफनाया गया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कसडोल के ग्राम भदरा में लगभग 30 मवेशियों की मौत, आनन-फानन में महानदी में दफनाया गया
व्यवस्थाओं पर खड़े हुए सवाल, प्रशासनिक संज्ञान और जांच की मांग
बलौदाबाजार। जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम भदरा से मवेशियों की मौत से जुड़ी एक हृदय विदारक घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, यहां लगभग 30 गायों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले बीते दिवस सिनोधा में भी लगभग 10 गायों की मौत हुई थी और 3 घायल मवेशियों का इलाज किया गया था, लेकिन ग्राम भदरा में सुबह उठने पर बड़ी संख्या में मवेशी मृत पाए गए, जिससे उन्हें इलाज का अवसर भी नहीं मिल सका।
मौके पर पड़ताल करने पर सामने आया कि गांव में मवेशियों को चराने, रखरखाव और देखरेख की वैकल्पिक व्यवस्था ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर पर शुल्क लेकर की जाती है, लेकिन बारिश के मौसम ने इस व्यवस्था की पोल खोल दी है। घटना के बाद जब कुछ मीडिया कर्मियों और ग्रामीणों ने विरोध जताया तथा उच्च अधिकारियों को सूचना देने की बात सामने आई, तब सरपंच प्रतिनिधि और ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में मृत मवेशियों को महानदी में दफनाया गया।
इस घटना के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर गोवंश के संरक्षण और सम्मान को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत और व्यवस्थाओं की कमी के चलते मवेशियों की मौत हो रही है।
ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर व्यवस्थाओं की इस खामी के लिए कौन जिम्मेदार है और उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद शासन-प्रशासन इस पर क्या संज्ञान लेता है। फिलहाल यह पूरा मामला जांच का विषय बना हुआ है।
इनका कहना है:
"मवेशियों की देखरेख गांव स्तर पर होती है, पंचायत की इस पर कोई भूमिका नहीं रहती है।"
— रामफल कश्यप, सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम भदरा
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय उम्र करीब…
पूरी खबर पढ़ें →
जमुनियां गोपाल गौशाला पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी, गोवंश के रखरखाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा स्व-सहायता समूह द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विजयकांत दीक्षित ‘बब्बू भैया’, बलौदाबाजार से दिल्ली तक पत्रकारिता जगत में शोक बलौदाबाजार। वरिष्ठ…
पूरी खबर पढ़ें →
कटाएघाट में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे महापौर प्रीति सूरी, भाजपा…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर। भदनपुर टोल प्लाजा के कर्मचारियों के पीएफ का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मिली…
पूरी खबर पढ़ें →
गरौठा/झांसी (संवाददाता)। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा लोधी ने रविवार, 22 नवंबर को गरौठा तहसील क्षेत्र के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।