Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

1857 की क्रांति में वीरांगना झलकारी बाई का साहस, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा — विधायक जैन

22 Nov 2026, 07:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
1857 की क्रांति में वीरांगना झलकारी बाई का साहस, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा — विधायक जैन - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नगर निगम द्वारा काकागंज वार्ड स्थित वीरांगना झलकारी बाई उद्यान में स्थापित बुंदेलखंड की वीरांगना एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झलकारी बाई की अष्टधातु प्रतिमा का शनिवार को भव्य समारोह में अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने “वीरांगना झलकारी बाई अमर रहें” के जयघोष के साथ उनके शौर्य, पराक्रम एवं बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि बुंदेलखंड की गौरव एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना झलकारी बाई का नाम भारतीय इतिहास में अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति के लिए सदैव सम्मान के साथ लिया जाता रहेगा।

वर्ष 1857 की क्रांति में उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई का रूप धारण कर अंग्रेजों को भ्रमित किया और भारत माता तथा बुंदेलखंड की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

विशेषकर युवा पीढ़ी को उनके शौर्य, पराक्रम और देश के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। विधायक जैन ने कहा कि हमारा सपना था कि सागर में बुंदेलखंड की वीरांगना झलकारी बाई की भव्य प्रतिमा स्थापित हो, जिसे साकार करने का अवसर ईश्वर ने हमें दिया।

कोरी समाज की लगभग 30 वर्षों पुरानी मांग पूरी करते हुए वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण होना हम सभी के लिए गौरव का विषय है। यह मध्यप्रदेश की तीसरी एवं बुंदेलखंड की पहली अष्टधातु की प्रतिमा है।

उन्होंने कहा कि प्रतिमा का अनावरण केवल स्मारक की स्थापना नहीं है, बल्कि वीरांगना झलकारी बाई के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि समाज में व्याप्त व्यसन जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।

विशेषकर नारी शक्ति इस दिशा में आगे आकर समाज को नई दिशा देने का कार्य करे। भाजपा जिलाध्यक्षश्याम तिवारी ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण भारतीय नारी शक्ति की अद्भुत मिसाल है।

उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी जिस साहस और दृढ़ता का परिचय दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी प्रतिमा नई पीढ़ी को देशप्रेम, साहस और सामाजिक एकता का संदेश देती रहेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान देने का कार्य कर रहे हैं और सागर में विधायक श्री शैलेन्द्र जैन भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कोरी समाज से शिक्षा को बढ़ावा देने, अज्ञानता दूर करने तथा व्यसन जैसी बुराइयों को समाप्त करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यही वीरांगना झलकारी बाई के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का जीवन समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।

उन्होंने देश की आजादी के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर यह साबित किया कि राष्ट्र की रक्षा और सम्मान के लिए साहस एवं संकल्प सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से इस क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी और नागरिकों को उनके जीवन से प्रेरणा प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि विधायक शैलेन्द्र जैन वर्ष 2008 से ही सभी समाजों को सम्मान देने का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से विभिन्न वार्डों में सामाजिक मंगल भवनों का निर्माण एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना हुई है।

सागर में डॉ. हरिसिंह गौर एवं बाबा साहेब डॉ.

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के बाद यह तीसरी अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने शहर में बेहतर पार्क, सड़कें और महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित कर विकास को नई दिशा देने के लिए विधायक जैन को साधुवाद दिया तथा उद्यान के सौंदर्यीकरण एवं बेहतर व्यवस्थाओं के लिए निगमायुक्त राजकुमार खत्री का आभार व्यक्त किया।

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि संजय ड्राइव रोड स्थित ट्रैफिक पार्क में लाल पत्थर की छतरी, प्लांटर्स, आकर्षक पौधरोपण एवं लैंडस्केपिंग, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था और ओपन एयर थिएटर सहित वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा स्थल का सुव्यवस्थित नवनिर्माण किया गया है। झूलों एवं पार्क का रंगरोगन कर उन्हें भी आकर्षक बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि वीरांगना झलकारी बाई पार्क एवं कला मंच में आकर्षक प्लांटेशन के साथ घास की व्यवस्थित कटिंग कर परिसर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाया गया है। यहां स्थापित वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा आगंतुकों को प्रेरित करेगी।

नागरिकों को बेहतर सुविधाओं के साथ स्वस्थ वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि बैठक व्यवस्था सहित निर्मित ओपन एयर थिएटर स्थानीय कलाकारों को अपनी कला निखारने के लिए खुला मंच उपलब्ध कराएगा।

मुख्य सड़क से लगे होने के कारण कलाकार यहां आसानी से पहुंचकर अभ्यास कर सकेंगे तथा अपनी कला का प्रदर्शन कर भविष्य निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। नागरिकों के लिए भी यह स्थान मनोरंजन के साथ स्वास्थ्य लाभ लेने का बेहतर केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद कबीर पंथी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमेन्द्र गोलू रिछारिया ने उद्यान के विकास कार्यों के लिए 21 हजार रुपये की राशि दान स्वरूप प्रदान की।

अतिथियों ने वीरांगना झलकारी बाई उद्यान के सौंदर्यीकरण, बेहतर रखरखाव एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पंतनगर वार्ड के पार्षद नीरज गोलू कोरी का सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, अमित बैसाखिया, पार्षद धर्मेंद्र खटीक, विशाल खटीक, भरत माते, रामू ठेकेदार, डब्बू साहू, पूर्व पार्षद श्रीमती शारदा कोरी,नीरज यादव दिनेश तंतुवाय, मन्नूलाल कबीर पंथी, डॉ. के.के.

कबीर पंथी, सी.बी. कोरी, पूर्व विधायक पी.एल.

तंतुवाय, कार्यवाहक अध्यक्ष हुकुमचंद, श्रीमती भावना तंतुवाय, डॉ. धीरेन्द्र कोरी, श्रीमती मधु कोरी, समाज अध्यक्ष गोवर्धन कोरी, जवाहरलाल महाजन रज्जू कोरी, एल्डरमैन धर्मेंद्र रजक, जुगल प्रजापति गोविंद राय,संदीप कोरी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में कोरी समाज आदर्श संगठन द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *कैलाश राज मेवाड़ा फिर बने मालवा जनशक्ति के प्रदेश मीडिया प्रभारी
Agar-Malwa22 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *कैलाश राज मेवाड़ा फिर बने मालवा जनशक्ति के प्रदेश मीडिया प्रभारी

**कार्यकुशलता और संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए संस्थापक पदाधिकारियों ने सौंपी पुनः जिम्मेदारी, समर्थकों और शुभचिंतकों…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मौत के बाद भी दूसरों के काम आएगी देह… देहदान का संकल्प लेने वाले प्राचार्य के सी मालवीय का किया सम्मान
Agar-Malwa22 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मौत के बाद भी दूसरों के काम आएगी देह… देहदान का संकल्प लेने वाले प्राचार्य के सी मालवीय का किया सम्मान

विवेकानंद कॉलोनी में प्रबुद्धजनों ने किया अभिनंदन, प्राचार्य मालवीय बोले- जिंदगी के बाद भी जीना है तो अंगदान,…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतनपुरा पहुंचे, विधायक भैरोंसिंह बापू के पुत्र के निधन पर जताया शोक
Agar-Malwa22 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतनपुरा पहुंचे, विधायक भैरोंसिंह बापू के पुत्र के निधन पर जताया शोक

**स्व. गजेंद्र सिंह बबलू बना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों को बंधाया ढांढस, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *पहाड़ी पर विराजे कालवा बालाजी… जहां दाल-बाटी के भोग से प्रसन्न होते हैं हनुमान, मन्नत पूरी होने पर उमड़ता है श्रद्धा का सैलाब
समनापुर में एक साथ कई ठिकानों पर दी दबिश, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 1560 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद, 11 प्रकरण दर्ज
Sagar22 Nov

समनापुर में एक साथ कई ठिकानों पर दी दबिश, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 1560 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद, 11 प्रकरण दर्ज

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
बंडा की घटना के बाद सागर पुलिस की विशेष जनजागरूकता पहल, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को कर रही जागरूक
Sagar22 Nov

बंडा की घटना के बाद सागर पुलिस की विशेष जनजागरूकता पहल, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को कर रही जागरूक

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* । बंडा में शराब सेवन से जुड़ी दुखद घटना…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!