जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतनपुरा पहुंचे, विधायक भैरोंसिंह बापू के पुत्र के निधन पर जताया शोक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


**स्व. गजेंद्र सिंह बबलू बना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों को बंधाया ढांढस, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजलि**
**आगर-मालवा, 22 नवंबर।** सुसनेर विधायक भैरोंसिंह परिहार (बापू) के पुत्र गजेंद्र सिंह परिहार (बबलू बना) के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजस्थान के झालावाड़ जिले के ग्राम रतनपुरा पहुंचे। उन्होंने विधायक के निज निवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और दिवंगत गजेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिजनों को सांत्वना देते हुए इस दुखद घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के रतनपुरा पहुंचने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, आगर विधायक माधव सिंह 'मधु' गहलोत, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, मयंक राजपूत, प्रेमनारायण यादव, श्याम सिंह परिहार, दिलीप सखलेचा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र बोयत, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम कमल मंडलोई और एसडीओपी नीलम बघेल सहित आगर-मालवा एवं झालावाड़ जिले के अधिकारी उपस्थित रहे।
**सुबह पूर्व विधायक रामलाल मालवीय ने भी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि**
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रविवार सुबह मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं पूर्व विधायक रामलाल मालवीय भी रतनपुरा पहुंचे। उन्होंने विधायक भैरोंसिंह बापू के पुत्र स्वर्गीय गजेंद्र सिंह परिहार (बबलू बना) के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
गजेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पोलियो दिवस संग विधिक जागरूकता कार्यक्रम :- माननीय रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार तथा श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
*शातिर ठग के हौसले बुलंद: कई शहरों के मोबाइल व्यापारियों को लगाया लाखों का चूना; रायपुर व बिलासपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
विवेकानंद कॉलोनी में प्रबुद्धजनों ने किया अभिनंदन, प्राचार्य मालवीय बोले- जिंदगी के बाद भी जीना है तो अंगदान,…
पूरी खबर पढ़ें →
**35 साल पहले झाड़ी में विराजित प्रतिमा से शुरू हुई आस्था की कहानी आज भव्य धाम तक पहुंची,…
पूरी खबर पढ़ें →
माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं माननीय सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा जी की गरिमामयी उपस्थिति में…
पूरी खबर पढ़ें →
फेंसिंग तार तोड़कर प्रयोगशाला में घुसे थे आरोपी, मजदूरों को डराने-धमकाने का भी आरोप; गुप्त सूचना और तकनीकी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।