Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मौत के बाद भी दूसरों के काम आएगी देह… देहदान का संकल्प लेने वाले प्राचार्य के सी मालवीय का किया सम्मान

22 Nov 2026, 06:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मौत के बाद भी दूसरों के काम आएगी देह... देहदान का संकल्प लेने वाले प्राचार्य के सी मालवीय का किया सम्मान - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

विवेकानंद कॉलोनी में प्रबुद्धजनों ने किया अभिनंदन, प्राचार्य मालवीय बोले- जिंदगी के बाद भी जीना है तो अंगदान, नेत्रदान और देहदान के लिए आएं आगे

आगर-मालवा। जिंदगी तो हर कोई जीता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो मृत्यु के बाद भी दूसरों को जीवन देने का संकल्प लेते हैं। ऐसा ही प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करने वाले देहदान संकल्पकर्ता प्राचार्य केसी मालवीय का विवेकानंद कॉलोनी में प्रबुद्धजनों द्वारा सम्मान किया गया।

योगाचार्य एवं आगर रत्न हरीश कुमार श्रीवास्तव के उन्मुक्त संचालन में आयोजित सम्मान समारोह में सीईओ रामसिंह ठाकुर, दशरथ सिंह उमठ, मेहताब सिंह यादव (मेट साहब), महेश कुंभकार, कैलाश शर्मा, एडवोकेट अशोक अजमेरा, फौजी हरिसिंह गुर्जर, एडवोकेट शंकर विश्वकर्मा, भारत सिंह राठौड़, दिलीप कुंभकार सहित अनेक प्रबुद्धजनों ने प्राचार्य मालवीय का सम्मान कर उनके देहदान संकल्प की सराहना की।

**मृत्यु के बाद भी किसी को मिल सकता है नया जीवन**

सम्मान के दौरान प्राचार्य केसी मालवीय ने समाज से अंगदान, नेत्रदान और देहदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति की इच्छा जिंदगी के बाद भी दूसरों के लिए जीवित रहने की है तो उसे अंगदान और नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए। वहीं, भविष्य के कुशल चिकित्सक तैयार करने में योगदान देने के लिए देहदान बेहद महत्वपूर्ण है। देहदान के माध्यम से मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना समझने और बेहतर चिकित्सक बनने में मदद मिलती है।

उन्होंने यह भी बताया कि देहदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा मरणोपरांत देहदानी को गार्ड ऑफ ऑनर देने का आदेश जारी किया गया है। अब तक यह सम्मान विशेष रूप से शहीदों को दिया जाता रहा है।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ समाजसेवी दशरथ सिंह उमठ ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। समारोह में देहदान के संकल्प को समाज में जनआंदोलन बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शातिर ठग के हौसले बुलंद: कई शहरों के मोबाइल व्यापारियों को लगाया लाखों का चूना; रायपुर व बिलासपुर में हुई FIR, पर बलौदाबाजार में कार्रवाई नहीं, 18 महीने से चक्कर काट रहे पीड़ित*
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतनपुरा पहुंचे, विधायक भैरोंसिंह बापू के पुत्र के निधन पर जताया शोक
Agar-Malwa22 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतनपुरा पहुंचे, विधायक भैरोंसिंह बापू के पुत्र के निधन पर जताया शोक

**स्व. गजेंद्र सिंह बबलू बना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों को बंधाया ढांढस, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *पहाड़ी पर विराजे कालवा बालाजी… जहां दाल-बाटी के भोग से प्रसन्न होते हैं हनुमान, मन्नत पूरी होने पर उमड़ता है श्रद्धा का सैलाब
माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं माननीय सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा जी की गरिमामय उपस्थिति में 50 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भूमि पूजन संपन्न।
सिजुआ कोयला परीक्षण प्रयोगशाला चोरीकांड का खुलासा: जोगता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय चिंटू खान गिरफ्तार; दो विधि-विरुद्ध बालक भी निरुद्ध
Dhanbad22 Nov

सिजुआ कोयला परीक्षण प्रयोगशाला चोरीकांड का खुलासा: जोगता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय चिंटू खान गिरफ्तार; दो विधि-विरुद्ध बालक भी निरुद्ध

फेंसिंग तार तोड़कर प्रयोगशाला में घुसे थे आरोपी, मजदूरों को डराने-धमकाने का भी आरोप; गुप्त सूचना और तकनीकी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!