माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं माननीय सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा जी की गरिमामय उपस्थिति में 50 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भूमि पूजन संपन्न।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं माननीय सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा जी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत 50 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भूमि पूजन संपन्न।
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, ललितपुर परिसर में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) के अंतर्गत 50 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण हेतु माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं माननीय सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा जी की गरिमामयी उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र रावत जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कैलाश नारायण निरंजन जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन जी, श्री प्रदीप चौबे जी, श्री अजय पटरियां जी, श्री हरिराम निरंजन जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं सम्मानित मीडिया बंधु उपस्थित रहे।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने से जनपद ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के गंभीर एवं आपातकालीन मरीजों को अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। 50 बेड की इस यूनिट में गंभीर मरीजों को बेहतर, समयबद्ध एवं उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इससे मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता भी कम होगी।
इस परियोजना की परिकल्पना एवं प्रयासों की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी। विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं, विभागीय समन्वय एवं निरंतर प्रयासों के उपरांत वर्ष 2026 में यह महत्वपूर्ण परियोजना भूमि पूजन के चरण तक पहुंची है। भूमि पूजन के उपरांत निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा तथा आगामी 15 से 18 माह में इसे पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. मयंक कुमार शुक्ला ने कहा कि यह क्रिटिकल केयर ब्लॉक बुंदेलखंड क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

**कार्यकुशलता और संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए संस्थापक पदाधिकारियों ने सौंपी पुनः जिम्मेदारी, समर्थकों और शुभचिंतकों…
पूरी खबर पढ़ें →
पोलियो दिवस संग विधिक जागरूकता कार्यक्रम :- माननीय रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार तथा श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
*शातिर ठग के हौसले बुलंद: कई शहरों के मोबाइल व्यापारियों को लगाया लाखों का चूना; रायपुर व बिलासपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
विवेकानंद कॉलोनी में प्रबुद्धजनों ने किया अभिनंदन, प्राचार्य मालवीय बोले- जिंदगी के बाद भी जीना है तो अंगदान,…
पूरी खबर पढ़ें →
**स्व. गजेंद्र सिंह बबलू बना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों को बंधाया ढांढस, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक…
पूरी खबर पढ़ें →
**35 साल पहले झाड़ी में विराजित प्रतिमा से शुरू हुई आस्था की कहानी आज भव्य धाम तक पहुंची,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।