तावडू सदर थाना और सीआईए की संयुक्त कार्रवाई अवैध खनन मे लिफ्त ट्रैक्टर पकड़ा।।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


तावडू सदर थाना और सीआईए की संयुक्त कार्रवाई, अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर पकड़ा
भाजलका के नजदीक की कार्रवाई, ट्रैक्टर को जब्त कर थाने में खड़ा किया, माइनिंग विभाग को दी सूचना।
तावडू। सदर थाना और सीआईए तावडू की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। ट्रैक्टर को जब्त कर थाना सदर तावडू परिसर में खड़ा कर दिया गया है और आगामी कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आज बुधवार को गुप्त सूत्रों से अवैध माइनिंग की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सदर तावडू और सीआईए तावडू की टीम ने संयुक्त रूप से रेड की कार्रवाई की। यह कार्रवाई नूंह रोड पर गांव भाजलाका के नजदीक अरावली क्षेत्र में की गई, जहां अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर को मौके से पकड़ा गया।
तावडू सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जा रही है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की टीम गांव छारोडा से लेकर भाजलाका के अरावली क्षेत्र में गश्त पर थी, इसी दौरान अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया। ट्रैक्टर मालिक की पहचान भी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिले में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देश की राजनीति…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद मीरजापुर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हांसी पुलिस ने जींद रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के करनाल जिले से कथित हेरा फेरी का सनसनीखेज मामला सामने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।