वोट चोरी के आरोपों पर नसीराबाद में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नसीराबाद (रायबरेली)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ अभियान' के तहत नगर पंचायत नसीराबाद में ब्लॉक स्तरीय मार्च निकालकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
अमेठी संसदीय क्षेत्र की सलोन विधानसभा के अंतर्गत आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सलोन विधानसभा प्रभारी अशोक शुक्ला ने किया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की और उनके साथ हुई कथित अभद्रता व गिरफ्तारी को लेकर कड़ा आक्रोश जताया।
गुस्साए कांग्रेसियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा लगातार उठाए जा रहे वोट चोरी के गंभीर आरोपों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
नेताओं ने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए इस संवेदनशील मुद्दे पर दूध का दूध और पानी का पानी होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठाई गई।
इस मौके पर किरन देवी, अर्जुन पासी, राजबहादुर पासी, अनुराग द्विवेदी, अरविंद मौर्या, इंद्रपाल प्रभाकर,मो. शरीफ, नबी बक्स, शिवदर्शन पासी, राकेश तिवारी, डॉ.
श्याम सुंदर तिवारी, परमात्मादीन तिवारी, आनंद सिंह, ताज मोहम्मद, मो. तौहीद, महंत प्रसाद ओझा, संतराम मौर्या और राधेश्याम मिश्रा , रजवाड़ी प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सोसायटी हित में सार्थक संवाद: संयुक्त निदेशक प्रवीण यादव से डॉ. राजकुमार यादव की शिष्टाचार भेंट *सामान्य समस्याओं…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों…
पूरी खबर पढ़ें →
बेटी के जन्म पर कान्हडवास में छाया उल्लास, नन्हीं दीक्षिका को सिक्कों से तौलकर मनाई खुशी ₹1 लाख…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देश की राजनीति…
पूरी खबर पढ़ें →
सारंगढ़-बिलाईगढ़ मे प्रशासनिक सवालों की लम्बी फेहरिस्त, क्या शासन करेगा जिले की समग्र समीक्षा? सारंगढ़-बिलाईगढ़:- स्थानीय चुनाव की…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।