OMG; हरियाणा में कार से निकला नोटों का पहाड़…1.56 करोड़ कैश बरामद, तीनों सवारों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हांसी पुलिस ने जींद रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 1 करोड़ 56 लाख 49 हजार 500 रुपए की नकदी बरामद की है। कार में सवार तीन व्यक्ति इतनी बड़ी रकम के संबंध में पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही नकदी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर पाए।
पुलिस ने नकदी के स्रोत और उसके लेन-देन की जांच के लिए आयकर अन्वेषण निदेशालय, रोहतक को पत्र भेजा है। पुलिस के अनुसार 7-8 अक्टूबर की मध्यरात्रि जींद रोड पर विशेष नाकाबंदी की जा रही थी।
इसी दौरान जींद बाइपास की तरफ से सफेद रंग की एक कार आती दिखाई दी। नाके पर तैनात पुलिस टीम ने कार को रुकवाकर तलाशी ली।
इंस्पेक्टर सुनीता के नेतृत्व में हुई तलाशी के दौरान कार में रखे दो बैगों से कुल 1 कोड़ 56 लाख 49 हजार 500 रुपए बरामद हुए। नाकाबंदी की निगरानी डीएसपी दिनेश कुमार कर रहे थे।
कार में सवार तीन व्यक्तियों की पहचान मोहित निवासी सिरसा, साहब सिंह निवासी फतेहाबाद और सुरेंद्र निवासी सिरसा के रूप में हुई। पुलिस चौकी अनाज मंडी के प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने आगामी कार्रवाई की।
पुलिस ने तीनों से बरामद नकदी के संबंध में पूछताछ की, लेकिन वे इसके स्रोत के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके अलावा नकदी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर पाए।
इसके बाद पुलिस ने नकदी के स्रोत, स्वामित्व और उसके संबंध में आयकर जांच के लिए आयकर अन्वेषण निदेशालय, रोहतक को पत्र भेजा है। अब आयकर विभाग की जांच में ही यह स्पष्ट होगा कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसे कहां ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने बरामद नकदी और कार को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत नियमानुसार थाना शहर हांसी के मालखाने में जमा कराया है। बरामद रकम को जिला ट्रेजरी, हांसी में जमा कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
मामले में पुलिस की आगामी कार्रवाई जारी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ में मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों…
पूरी खबर पढ़ें →
बेटी के जन्म पर कान्हडवास में छाया उल्लास, नन्हीं दीक्षिका को सिक्कों से तौलकर मनाई खुशी ₹1 लाख…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देश की राजनीति…
पूरी खबर पढ़ें →
सारंगढ़-बिलाईगढ़ मे प्रशासनिक सवालों की लम्बी फेहरिस्त, क्या शासन करेगा जिले की समग्र समीक्षा? सारंगढ़-बिलाईगढ़:- स्थानीय चुनाव की…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा…
पूरी खबर पढ़ें →
2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका (खिचिया)। गांव के सरकारी स्कूल में आज खुशी और उत्साह का माहौल देखने को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।