Mirzapur
जनपद मीरजापुर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जनपद मीरजापुर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक: 08.10.2026 को थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी।
पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम लतीफपुर स्थित वनस्थली विद्यालय के पास से चार पहिया वाहन (UP 32 JB 7185) सवार अभियुक्त अभिनन्दन प्रजापति पुत्र संतोष प्रजापति निवासी खारी जैयपार थाना शिवपुर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। बरामद चार पहिया वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखे 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-207/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा० न्यायालय/जेल भेजा गया। घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को 207 एमवी एक्ट में सीज करने की कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-अभिनन्दन प्रजापति पुत्र संतोष प्रजापति निवासी खारी जैयपार थाना शिवपुर जनपद वाराणसी, उम्र 25 वर्ष। पंजीकृत अभियोग-मु0अ0सं0-207/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।वरामदगी विवरण-32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजातस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन संख्या (UP 32 JB 7185)
पुलिस टीम गिरफ्तार/बरामदगी -उप-निरीक्षक आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बृजमनगंज /महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा सोनबरसा गांव के फुलवरिया पूरब टोला में तीन दिनों से जारी…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगरा | सुभाष पार्क चौराहा* *मेट्रो पिलर के नीचे फंसा पूरा चौराहा, 102 एम्बुलेंस भी जाम में फंसी,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsवंदे भारत सुमित गुप्ता न्यूज़ रिपोर्टर हरदोई
पूरी खबर पढ़ें →
गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए राहुल यादव एमएस मोबाइल से आईफोन किया चोरी पुलिस द्वारा अरोपी को…
पूरी खबर पढ़ें →
Computer Bazar ward ne Mere Sang froad Kiya 9640 ka pahle Ullu banate hain 550 mein aur FIR…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती शहर का क्रिसेंट मॉल जिसकी वजह से आज हमारे बस्ती शहर में एक अलग ही नई पहचान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।