Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ganganagar

राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटी मंजू दावा, 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका में हुआ भव्य स्वागत

08 Oct 2026, 10:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटी मंजू दावा, 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका में हुआ भव्य स्वागत - GANGANAGAR, राजस्थान

2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका (खिचिया)। गांव के सरकारी स्कूल में आज खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव पहुंची मंजू दावा का स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों और ग्रामवासियों ने मिलकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में डीजे की धुनों के साथ खुशी मनाई गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कुमार जी सहित स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने मंजू दावा का स्वागत किया। इस दौरान उनके पिता पूरन राम दावा सहित परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

ग्रामवासियों ने भी मंजू दावा की सफलता पर खुशी जताते हुए उनका सम्मान किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान मंजू दावा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए लगातार मेहनत और पढ़ाई जरूरी है।

उन्होंने बच्चों से कहा कि वे किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं और अपने लक्ष्य से पीछे न हटें। नियमित रूप से पढ़ाई करें और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लगातार प्रयास करते रहें।

मंजू दावा ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि अगर वे मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ेंगे तो एक दिन उनका भी चयन सरकारी नौकरी में हो सकता है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए आत्मविश्वास बनाए रखना और लगातार प्रयास करते रहना बेहद जरूरी है।

मंजू दावा की सफलता से 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका (खिचिया) के ग्रामीणों और स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों ने भी उनकी सफलता से प्रेरणा लेते हुए अपने भविष्य के लिए बेहतर तैयारी करने का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jodhpur08 Oct

*अरबन हाट में 11 अक्टूबर से सजेगा ‘दीपोत्सव क्राफ्ट बाजार’, स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों को मिलेगा विपणन का मंच*

*#जोधपुर* *अरबन हाट में 11 अक्टूबर से सजेगा ‘दीपोत्सव क्राफ्ट बाजार’, स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों को मिलेगा विपणन का…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
Moradabad08 Oct

कांठ: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

कांठ में मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों…

पूरी खबर पढ़ें →
बेटी के जन्म पर कान्हडवास में छाया उल्लास, नन्हीं दीक्षिका को सिक्कों से तौलकर मनाई खुशी
Rewari08 Oct

बेटी के जन्म पर कान्हडवास में छाया उल्लास, नन्हीं दीक्षिका को सिक्कों से तौलकर मनाई खुशी

बेटी के जन्म पर कान्हडवास में छाया उल्लास, नन्हीं दीक्षिका को सिक्कों से तौलकर मनाई खुशी ₹1 लाख…

पूरी खबर पढ़ें →
SIR पर कांग्रेस के दोहरे रवैये पर संजय भाटिया का करारा प्रहार, बोले- ‘जीतते हैं तो चुनाव सही, हारते हैं तो EVM पर सवाल क्यों?
Kurukshetra08 Oct

SIR पर कांग्रेस के दोहरे रवैये पर संजय भाटिया का करारा प्रहार, बोले- ‘जीतते हैं तो चुनाव सही, हारते हैं तो EVM पर सवाल क्यों?

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देश की राजनीति…

पूरी खबर पढ़ें →
शिकायतो से घिरा सारंगढ़-बिलाईगढ़? महिला रोजगार से धर्मान्तरण और पलायन तक उठ रहे जवाबदेही का सवाल?
Sarangarh-Bilaigarh08 Oct

शिकायतो से घिरा सारंगढ़-बिलाईगढ़? महिला रोजगार से धर्मान्तरण और पलायन तक उठ रहे जवाबदेही का सवाल?

सारंगढ़-बिलाईगढ़ मे प्रशासनिक सवालों की लम्बी फेहरिस्त, क्या शासन करेगा जिले की समग्र समीक्षा? सारंगढ़-बिलाईगढ़:- स्थानीय चुनाव की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!