Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ: मछली पकड़ने गया किशोर छोटी रामगंगा नदी में डूबा, तलाश जारी

08 Oct 2026, 09:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ: मछली पकड़ने गया किशोर रामगंगा नदी में डूबा, तलाश जारी - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ थाना क्षेत्र के गांव राजीपुर खद्दर के पास ग्राम पाइंदापुर मार्ग पर छोटी रामगंगा नदी पर बने पुल के नीचे बृहस्पतिवार को मछली पकड़ने के दौरान एक किशोर नदी के पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की जा रही है, लेकिन शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।

IMG 20261008 WA01252
कांठ के राजीपुर खद्दर में नदी में डूबे किशोर की तलाश करती टीम।

प्राप्त जानकारी और कांठ पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे समीर (17 वर्ष) पुत्र शाकिर निवासी मोहल्ला पट्टीवाला कस्बा कांठ, हाल निवासी वार्ड नंबर दो मोहल्ला सराय कलां कस्बा सहसपुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर अपने फुफेरे भाई जुबेर के साथ मछली पकड़ने के लिए पास में ही स्थित गांव राजीपुर खद्दर के पास गांव पाइंदापुर मार्ग पर स्थित छोटी रामगंगा नदी पर गया था। पुलिस के अनुसार वह मछली पकड़ने के लिए नदी में उतर गया। बताया गया है कि समीर को तैरना नहीं आता था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चला गया और नदी में डूब गया। समीर के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाया गया। गोताखोर नदी में उतरकर काफी देर तक किशोर की तलाश करते रहे, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

IMG 20261008 WA01192
कांठ के राजीपुर खद्दर में किशोर के नदी में डूबने की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह।

घटना की जानकारी मिलने पर कांठ थाने से प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सूचना पर किशोर के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। स्थानीय गोताखोरों के साथ ही एसडीआरएफ की टीम ने भी नदी में समीर की तलाश की, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। अब शुक्रवार की सुबह फिर से समीर की तलाश की जाएगी। किशोर के नदी में डूबने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्राधिकारी कांठ सुनीता दहिया, तहसीलदार कपिल कुमार आजाद, नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सक्सेना ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सोसायटी हित में सार्थक संवाद: संयुक्त निदेशक प्रवीण यादव से डॉ. राजकुमार यादव की शिष्टाचार भेंट*
Rewari08 Oct

सोसायटी हित में सार्थक संवाद: संयुक्त निदेशक प्रवीण यादव से डॉ. राजकुमार यादव की शिष्टाचार भेंट*

सोसायटी हित में सार्थक संवाद: संयुक्त निदेशक प्रवीण यादव से डॉ. राजकुमार यादव की शिष्टाचार भेंट *सामान्य समस्याओं…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
Moradabad08 Oct

कांठ: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

कांठ में मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों…

पूरी खबर पढ़ें →
बेटी के जन्म पर कान्हडवास में छाया उल्लास, नन्हीं दीक्षिका को सिक्कों से तौलकर मनाई खुशी
Rewari08 Oct

बेटी के जन्म पर कान्हडवास में छाया उल्लास, नन्हीं दीक्षिका को सिक्कों से तौलकर मनाई खुशी

बेटी के जन्म पर कान्हडवास में छाया उल्लास, नन्हीं दीक्षिका को सिक्कों से तौलकर मनाई खुशी ₹1 लाख…

पूरी खबर पढ़ें →
SIR पर कांग्रेस के दोहरे रवैये पर संजय भाटिया का करारा प्रहार, बोले- ‘जीतते हैं तो चुनाव सही, हारते हैं तो EVM पर सवाल क्यों?
Kurukshetra08 Oct

SIR पर कांग्रेस के दोहरे रवैये पर संजय भाटिया का करारा प्रहार, बोले- ‘जीतते हैं तो चुनाव सही, हारते हैं तो EVM पर सवाल क्यों?

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देश की राजनीति…

पूरी खबर पढ़ें →
शिकायतो से घिरा सारंगढ़-बिलाईगढ़? महिला रोजगार से धर्मान्तरण और पलायन तक उठ रहे जवाबदेही का सवाल?
Sarangarh-Bilaigarh08 Oct

शिकायतो से घिरा सारंगढ़-बिलाईगढ़? महिला रोजगार से धर्मान्तरण और पलायन तक उठ रहे जवाबदेही का सवाल?

सारंगढ़-बिलाईगढ़ मे प्रशासनिक सवालों की लम्बी फेहरिस्त, क्या शासन करेगा जिले की समग्र समीक्षा? सारंगढ़-बिलाईगढ़:- स्थानीय चुनाव की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!