कांठ: उपजिलाधिकारी ने ग्राम राजस्व चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कई का कराया निस्तारण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ तहसील क्षेत्र के गांव सिरसा ठाट में बृहस्पतिवार को ‘गांव की समस्या-गांव में समाधान’ के अंतर्गत ग्राम राजस्व चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
चौपाल के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी ने ग्रामीणों से कहा कि छोटे-छोटे विवादों को आपसी सुलह और बातचीत के माध्यम से निपटाने का प्रयास करें। उन्होंने ग्राम राजस्व चौपाल के उद्देश्य के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सक्सेना, अमित कौशिक, क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम सचिव, पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत प्रशासक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सोसायटी हित में सार्थक संवाद: संयुक्त निदेशक प्रवीण यादव से डॉ. राजकुमार यादव की शिष्टाचार भेंट *सामान्य समस्याओं…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों…
पूरी खबर पढ़ें →
बेटी के जन्म पर कान्हडवास में छाया उल्लास, नन्हीं दीक्षिका को सिक्कों से तौलकर मनाई खुशी ₹1 लाख…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देश की राजनीति…
पूरी खबर पढ़ें →
सारंगढ़-बिलाईगढ़ मे प्रशासनिक सवालों की लम्बी फेहरिस्त, क्या शासन करेगा जिले की समग्र समीक्षा? सारंगढ़-बिलाईगढ़:- स्थानीय चुनाव की…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।