Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

आगर मालवा में आज बलराम कृषि महोत्सव का हुआ आयोजन

08 Oct 2026, 11:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

// समाचार 02 //
*आगर में आज बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन*
जिला संवाददाता -पीएल तिवारी
Mo-9993357757
स्थान -आगर मालवा
वंदे भारत लाइव टीवी के लिए
आगर-मालवा 8 अक्टूबर 2026/ उपसंचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने बताया कि आज 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को नवीन कृषि उपज मंडी आगर में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश में "कृषि वर्ष 2026" के तहत जिले में आयोजित हो रहे इस महोत्सव में जिले के सभी विकासखण्डों से 2 हजार से अधिक कृषक सम्मिलित होंगे।

बलराम कृषि महोत्सव में जिले में आधुनिक कृषि करने वाले कृषकों एवं कृषि में नवाचार करने वाले कृषकों को सम्मानित भी किया जायेगा। साथ ही ऐसे मेधावी छात्र/छात्रा जो कृषक पुत्र/पुत्री है एवं जिन्होंने जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है, उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा।

कार्यक्रम में कृषि से संबंधित समस्त विभाग- किसान कल्याण तथा कृषि विकास, कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्यानिकी, पशु-पालन, सहकारिता एवं कृषि अभियांत्रिकी, महिला बाल विकास, इफको/NFL/कृषकों/एफ.पी.ओ. (किसान उत्पादक संगठन) भी भाग लेंगे एवं अपने-अपने विभाग की योजनाओं संबंधी आकर्षक प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाकर कृषकों को तकनीकी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे।

साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को आधुनिक कृषि, कृषि में नवाचार एवं कृषि उद्यानिकी की नवीनतम एवं लाभकारी जानकारी देंगे। वर्तमान में जारी मौसमी अनियमितता पर भी वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी दी जावेगी।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसदगण, विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रगतिशील कृषकगण उपस्थित रहेंगे। उप संचालक कृषि ने जिले के अधिकाधिक किसानों से इस कृषि महोत्‍सव में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आग्रह किया है।

उन्‍होंने पत्रकारगणों और मीडिया के साथियों से भी कृषि महोत्‍सव में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर में 9 सीसीटीवी कैमरों की फाइबर केबल काटी, लाइव प्रसारण ठप पुराने पार्सल ऑफिस के पास तीन स्थानों पर मिली कटी केबल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; जीआरपी ने
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 30 चालकों से 22 हजार रुपये समन शुल्क वसूला ड्रिंक एंड ड्राइव के दो मामलों में धारा 185 के तहत कार्रवाई, एसपी अभिनय विश्वकर्म
9 दिसंबर को होगी पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
Sagar24 Nov

9 दिसंबर को होगी पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती परीक्षा 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
संत गुरु रविदास जी की 650वी जयंती पर शामली से सहारनपुर के लिए उमड़ा जनसैलाब,इस मौक़े पर जनपद शामली से अनुसुचित मौर्चा की टीम ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया
Shamli24 Nov

संत गुरु रविदास जी की 650वी जयंती पर शामली से सहारनपुर के लिए उमड़ा जनसैलाब,इस मौक़े पर जनपद शामली से अनुसुचित मौर्चा की टीम ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया

*सहारनपुर/शामली में समरसता संकल्प यात्रा का भव्य आयोजन, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब*…

पूरी खबर पढ़ें →
घर में घुसकर दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार ₹5,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Sagar24 Nov

घर में घुसकर दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार ₹5,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* महिला संबंधी गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरु नानक जयंती पर भारतीय बाल महिला एवं जन कल्याण संस्थान ने सीएचसी में फल वितरित किए
Etawah24 Nov

गुरु नानक जयंती पर भारतीय बाल महिला एवं जन कल्याण संस्थान ने सीएचसी में फल वितरित किए

गुरु नानक जयंती पर भारतीय बाल महिला एवं जन कल्याण संस्थान ने सीएचसी में फल वितरित किए जसवंतनगर/इटावा।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!