Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

कुएं पर चला जेसीबी का पंजा, आक्रोश

09 Oct 2026, 11:21 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कुएं पर चला जेसीबी का पंजा, आक्रोश - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

सिकंदराराऊ, संवाददाता। मोहल्ला मटकोटा पुरानी तहसील रोड स्थित आस्था से जुड़े प्राचीन कुआं पर नगर पालिका द्वारा आरओ प्लांट लगाने के नाम पर जेसीबी से तोड़े जाने की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों में रोष फैल गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार को यथास्थिति का आदेश दिया। इस पर ठेकेदार ने काम रोक दिया।

मोहल्ला मटकोटा में पंजाबी वाली गली के बाहर प्राचीन कुंआ है। जिसका पूजन दशकों से हिंदू युवक युवतियों के विवाह के दौरान किया जाता है। बुधवार की सुबह नगर पालिका के ठेकेदार जेसीबी मशीन को लेकर उक्त कुंआ पर पहुंच गए और हिंदुओं की आस्था को रौदते हुए वहां पर आरओ लगाने के नाम पर कुंआ की दीवाल को ध्वस्त कर दिया। जिसको लेकर वहां मौजूद हिंदू वादियों में रोष व्याप्त हो गया। देखते ही देखते एकत्रित हुए लोगों ने इसका विरोध

पुरानी तहसील रोड स्थित कुंआ पर आरओ लगाने के नाम पर की तोड़फोड़

सिकंदराराऊ में कुआं तोड़ने पर जानकारी लेते कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा।

किया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से जानकारी लेकर स्थिति का जायजा लिया और कुंए की वर्तमान स्थिति को यथावत बनाये रखने के निर्देश पालिका

भाजपा नेताओं ने पालिका प्रशासन पर लगाया आस्था पर कुठाराघात का आरोप

ठेकेदार को दिए। इस पर ठेकेदार ने काम को रुकवा दिया। वहीं मौके पर पहुंचे भाजपा नेता बृजेश सिंह चौहान व पंकज गुप्ता ने नगर पालिका के रवैया के प्रति रोष जताते हुए हिंदुओं की आस्था पर कुठारघात करने का आरोप लगाया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नगरा में कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी, 25 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा; कई लोगों के पकड़े जाने की सूचन
Ballia19 Oct

नगरा में कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी, 25 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा; कई लोगों के पकड़े जाने की सूचन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में कथित जुए के एक बड़े अड्डे पर जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
Singrauli19 Oct

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…

पूरी खबर पढ़ें →
पाली से छगन भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,की और से जोधपुर गौतम सभा के र्निविरोध र्निवाचित अध्यक्ष नरेश कुमार जाजडा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा सभी को हार्दिक बधाई।
Pali19 Oct

पाली से छगन भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,की और से जोधपुर गौतम सभा के र्निविरोध र्निवाचित अध्यक्ष नरेश कुमार जाजडा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा सभी को हार्दिक बधाई।

पाली 19अकटुबंर। जोधपुर गौतम सभा के चुनाव संपन्न हुये।जिसमे गौतम सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेश कुमार जी जाजडा,(र्निविरोध निर्वाचित)उपाध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!