आगर मालवा जिले के तनोडिया में हुए के अड्डे पर अगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 10 जारी पकड़े गए

* तनोडिया में जुए के अड्डे पर आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 जुआरी पकड़े_*
जिला संवाददाता -पी एल तिवारी आगर मालवा वंदे भारत लाइव टीवी के लिए
Mo-9993357757
*_▶️ खंडहरनुमा स्थान पर चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने घेराबंदी कर दी दबिश_*
*_▶️ ₹16,750 नगद, 04 एंड्राइड मोबाइल एवं 52 ताश के पत्ते सहित ₹56,750 का मशरूका जप्त_*
*_▶️ आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज_*
_आगर-मालवा। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट एवं एसडीओपी आगर नीलम बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली आगर नागेश यादव के नेतृत्व में पुलिस सहायता केंद्र तनोडिया टीम ने जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को पकड़ कर महत्वपूर्ण कार्रवाई की है।_
*सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस ने की घेराबंदी*
_दिनांक 06 – 07 अक्टूबर 2026 की रात्रि पुलिस सहायता केंद्र तनोडिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तनोडिया-खेमा खेड़ी रोड स्थित गिट्टी मशीन के पास खंडहरनुमा स्थान पर कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए स.उ.नि. कमल राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई, लेकिन पुलिस टीम ने मौके से 10 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।_
*₹56,750 का मशरूका जप्त*
_पुलिस द्वारा मौके पर पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से ₹16,750 नगद, जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 ताश के पत्ते एवं 04 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किए गए। जप्त मशरूके की कुल कीमत ₹56,750 आंकी गई है।_
*प्रकरण दर्ज*
_पकड़े गए व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कोतवाली आगर में अपराध धारा 13 मध्यप्रदेश पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में लागू विधिक प्रावधानों के अनुसार अपराध की प्रकृति एवं दंड की सीमा को दृष्टिगत रखते हुए आरोपियों को नोटिस तामील कर जांच में शामिल किया गया तथा नोटिस की शर्तों के पालन एवं आगामी वैधानिक कार्यवाही के लिए पाबंद किया गया।_
*पकड़े गए व्यक्तियों का विवरण*
1. जगदीश पिता शंकरलाल बागरी, उम्र 28 वर्ष
2. भुरु पिता अजीज खान, उम्र 40 वर्ष
3. राजू पिता मुंशी फकीर, उम्र 33 वर्ष
4. तेजू पिता मायाराम चंद्रवंशी, उम्र 45 वर्ष
5. धना पिता पूरागी, उम्र 52 वर्ष
6. बाबू पिता गंगाराम सूर्यवंशी, उम्र 32 वर्ष
7. नौशाद पिता गनी खान, उम्र 40 वर्ष
8. जितेंद्र पिता मदनलाल सूर्यवंशी, उम्र 32 वर्ष
9. वकील पिता जी खान, उम्र 33 वर्ष
10. पप्पू पिता नग्गाजी मालवीय, उम्र 30 वर्ष
_सभी निवासी तनोडिया, जिला आगर-मालवा।_
जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई
*महत्वपूर्ण भूमिका*
_उक्त कार्रवाई में पुलिस सहायता केंद्र तनोडिया प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कमल सिंह राठौड़, प्रधान आरक्षक संदीप सिंह ठाकुर, नरेंद्र सिंह भाटी, विजय वर्मा तथा आरक्षक आशीष शुक्ला, वीरेंद्र पांचाल, विजय दांगी एवं महेश पचलानिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।_
_आगर पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की अपील है कि नागरिक अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।_
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







