Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

गांजा तस्कर बिजयराघव गढ़ पुलिस की गिरफ्त में

09 Oct 2026, 07:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गांजा तस्कर बिजयराघव गढ़ पुलिस की गिरफ्त में - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा रेड कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से गांजा लिए हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में दिनांक 09/10/2026 को दरम्यानी रात थाना विजयराघवगढ़ पुलिस टीम द्वारा रात्रि गस्त के दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम हिनौता महानदी नवीन पुल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में हांथ में प्लास्टिक की बोरी लिये दिखाई पड़ा, थाना प्रभारी की पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति की संदिग्धता को दृष्टिगत रखते हुये उसे रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया गया, किन्तु संदिग्ध व्यक्ति पुलिस का वाहन देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम द्वारा हिकमतअमली से पकड़कर नाम पता पूछने पर उत्तम पारधी निवासी ग्राम खिरहनी बरही का होना तथा स्वयं के पास रखी प्लास्टिक की बोरी (गोनी) को चेक करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया, संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 04 किलो गांजा कीमती लगभग 50 हजार रूपया को जब्त किया गया। आरोपी उत्तम पारधी पिता कोचिस पारधी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम खिरहनी थाना बरही जिला कटनी (म.प्र.) जिला कटनी (म.प्र.) का कृत्य धारा 8/20 एन.डी.पी.एस.

एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने से मामला रजिस्टर्ड कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल दाखिल किया गया। भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, उनि शैलेन्द्र सिंह, सउनि जयराम साकेत, आरक्षक नीतेश सिंह, की मुख्य भूमिका रही।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya09 Oct

जन वितरण प्रणाली विक्रेताओंके नई अनुज्ञप्ति हेतु पुनर्निर्धारित औपबंधिक मेघा सूची प्रकाशित, 15अक्टूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित l

*जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की नई अनुज्ञप्ति हेतु पुनर्निर्धारित औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित, 15 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित*…

पूरी खबर पढ़ें →
कानून की 1212 किलो से लेकर डिजिटल साक्षर तक अगर पुलिस के अनुसार दान अधिकारियों को विशेष
Agar-Malwa09 Oct

कानून की 1212 किलो से लेकर डिजिटल साक्षर तक अगर पुलिस के अनुसार दान अधिकारियों को विशेष

समाचार क्रमांक 2 जिला संवाददाता- पीएल तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए *कानून की बारीकियों से लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा जिले के तनोडिया में हुए के अड्डे पर अगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 10 जारी पकड़े गए
Agar-Malwa09 Oct

आगर मालवा जिले के तनोडिया में हुए के अड्डे पर अगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 10 जारी पकड़े गए

* तनोडिया में जुए के अड्डे पर आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 जुआरी पकड़े_* जिला संवाददाता -पी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!