Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

सदर अस्पताल में मनाया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

10 Oct 2026, 04:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सदर अस्पताल में मनाया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस - धनबाद, झारखंड

जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
10 अक्टूबर 2026

शनिवार को सदर अस्पताल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार प्रसाद एवं मनोचिकित्सक डॉ. संजय कुमार द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक बीमारियों के प्रति जागरूकता तथा समय पर उचित उपचार एवं परामर्श लेने के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

डॉ संजीव ने बताया कि इस वर्ष की थीम “अनुभव: सुनी हुई बातें, असली आवाज़ें, असली बदलाव” का संदेश है। जिसमें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर चुके लोगों के वास्तविक अनुभवों को सुना जाए, उनकी बातों को महत्व दिया जाए तथा उनके अनुभवों के आधार पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक बदलाव लाया जाए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मानसिक बीमारियों से जुड़े भ्रम एवं भेदभाव को दूर करना तथा जरूरतमंद लोगों को उचित सहायता एवं उपचार के लिए प्रेरित करना था।

उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। लोगों की बात सुनें, उनके अनुभवों का सम्मान करें और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएँ।

कार्यक्रम में अस्पताल के सभी कर्मचारी, एएनएम प्रशिक्षण संस्थान की छात्राएँ एवं मरीज उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!