Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस ने गुमराह किया, 27% आरक्षण दिलाने डा.मोहन यादव सरकार संकल्पित – पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह

11 Oct 2026, 10:27 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस ने गुमराह किया, 27% आरक्षण दिलाने डा.मोहन यादव सरकार संकल्पित - पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा ओबीसी आरक्षण के संबंध में 14 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के आदेश के बाद पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर ओबीसी वर्ग को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस हमेशा से ओबीसी विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए संकल्पित है। सिंह ने कहा कि ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए भाजपा सरकार ने न्यायालय से लेकर विधानसभा तक प्रयास किए हैं।

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर विरोधाभासी रुख अपनाती रही है। उनके अनुसार, कांग्रेस की तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से 27 प्रतिशत आरक्षण का अध्यादेश जल्दबाजी में पारित कराया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस अध्यादेश में कई त्रुटियां थीं और इसमें 27 प्रतिशत के स्थान पर 14 प्रतिशत आरक्षण का उल्लेख किया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से पर्याप्त तथ्यात्मक आधार प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण ओबीसी आरक्षण का मामला न्यायिक प्रक्रिया में उलझा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने एक ओर आरक्षण के पक्ष में अध्यादेश लाया, वहीं दूसरी ओर न्यायालय में उसके समर्थन में आवश्यक तथ्यों और कानूनी पक्ष को मजबूती से प्रस्तुत नहीं किया। सिंह ने कहा कि वर्ष 2020 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए नए सिरे से प्रयास किए गए।

भाजपा सरकार ने स्पष्ट संकल्प लिया था कि 27% ओबीसी आरक्षण के बिना पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव नहीं कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी वर्ग की आबादी और आरक्षण से जुड़े तथ्य प्रस्तुत किए गए।

इस मामले में केंद्र सरकार के तत्कालीन सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी न्यायालय के समक्ष पक्ष रखा। सिंह के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रदेश में पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण का रास्ता खुला।

पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि तत्कालीन भाजपा सरकार की कैबिनेट ने सरकारी नौकरियों तथा पंचायत एवं नगरीय निकायों में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया था। इसके साथ ही विधानसभा में भी इस संबंध में संकल्प पारित कराया गया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए संस्थागत और कानूनी स्तर पर प्रयास किए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकारों में ओबीसी वर्ग को राजनीतिक नेतृत्व में अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिला।

इसके विपरीत उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश में सुश्री उमा भारती,शिवराज सिंह चौहान,बाबूलाल गौर और डॉ. मोहन यादव सहित पिछड़े वर्ग से आने वाले नेताओं को मुख्यमंत्री बनाया है।

उन्होंने बाबूलाल गौर का भी उल्लेख करते हुए कहा कि सिंह ने यह भी कहा कि ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं ने उनके विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में मानहानि के मामले दायर किए थे। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का मुद्दा केवल राजनीतिक बयानबाजी का विषय नहीं, बल्कि पिछड़े वर्ग को उसका अधिकार और उचित प्रतिनिधित्व दिलाने से जुड़ा है।

उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के अपने संकल्प पर कायम है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध दवाओं के काले कारोबार पर बड़ा प्रहार: 92 लाख रुपये की 19 हजार से अधिक अवैध गर्भपात किटें जब्त, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा तेज
​इंदौर में नगर निगम का सख्त एक्शन: राजवाड़ा और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में जर्जर इमारतों पर चली हथौड़ी
Indore11 Oct

​इंदौर में नगर निगम का सख्त एक्शन: राजवाड़ा और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में जर्जर इमारतों पर चली हथौड़ी

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष रिपोर्ट इंदौर। सुरक्षा सर्वोपरि: नगर…

पूरी खबर पढ़ें →
होलकर स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबला: शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम
Indore11 Oct

होलकर स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबला: शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर: मध्य प्रदेश की खेल राजधानी…

पूरी खबर पढ़ें →
MP News: मोहन कैबिनेट के मंत्रियों का दिल्ली दौरा तेज; क्या होने जा रहा है बड़ा मंत्रिमंडल फेरबदल या विस्तार?
Indore11 Oct

MP News: मोहन कैबिनेट के मंत्रियों का दिल्ली दौरा तेज; क्या होने जा रहा है बड़ा मंत्रिमंडल फेरबदल या विस्तार?

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS भोपाल/ मध्यप्रदेश की राजनीति में इन…

पूरी खबर पढ़ें →
नवरात्रि पर्व पर गरबा पंडालों में मर्यादित संगीत, निर्धारित ध्वनि सीमा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें – सागर पुलिस
Sagar10 Oct

नवरात्रि पर्व पर गरबा पंडालों में मर्यादित संगीत, निर्धारित ध्वनि सीमा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें – सागर पुलिस

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!