Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में मुलायम सिंह यादव के संघर्ष और समाजवादी विचारधारा को किया याद

11 Oct 2026, 11:28 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में मुलायम सिंह यादव के संघर्ष और समाजवादी विचारधारा को किया याद - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कांठ स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कांठ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर और नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके संघर्षपूर्ण जीवन और समाजवादी विचारधारा के प्रति योगदान को याद किया।

 

इस अवसर पर कमाल अख्तर ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बुलंद की और उन्हें सम्मान, अधिकार तथा न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि नेताजी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के विश्वास और उम्मीद के प्रतीक थे। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संघर्षशील जीवन और जनता के प्रति समर्पण आज भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और आदर्श हमेशा समाजवादी आंदोलन को दिशा देते रहेंगे। सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नाजिम अली, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, अरशद खां, नफीस शाका, आनंद यादव, नवरतन सिंह जाटव, मुजीब राणा, जिला उपाध्यक्ष पिंटू विश्नोई, सहल दिलशाद, जयदेव, अजमी मेंबर, तसलीम प्रधान, साजिद प्रधान, मुकेश प्रधान, अरुण यादव, जुबैर, जुनैद, आरिफ मलिक, अंजार, अरीब अथर, ओमवीर सिंह यादव, तनवीर, दिव्यांशु जाटव, राशिद सैफी, आजम, खुर्शीद, रईस सिद्दीकी, रिजवान, नसीम मेंबर, उस्मान मेंबर, जैनुल एडवोकेट, जियाउद्दीन, नईम अंसारी, परवेज मेंबर, सलीम घोसी, साबू, अमजद अली, शाहिद, मुजाहिद, आदिल, अरहान और हिमांशु सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Rae Bareli11 Oct

रायबरेली में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है

लोकेशन रायबरेली उत्तर प्रदेश नमस्कार मैं शिव कुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली सलोन तहसील से रिपोर्टर रायबरेली में त्योहारों…

पूरी खबर पढ़ें →
MP News: मोहन कैबिनेट के मंत्रियों का दिल्ली दौरा तेज; क्या होने जा रहा है बड़ा मंत्रिमंडल फेरबदल या विस्तार?
Indore11 Oct

MP News: मोहन कैबिनेट के मंत्रियों का दिल्ली दौरा तेज; क्या होने जा रहा है बड़ा मंत्रिमंडल फेरबदल या विस्तार?

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS भोपाल/ मध्यप्रदेश की राजनीति में इन…

पूरी खबर पढ़ें →
महुली की 80वीं ऐतिहासिक रामलीला के तीसरे दिन ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का भव्य मंचन
Sonbhadra11 Oct

महुली की 80वीं ऐतिहासिक रामलीला के तीसरे दिन ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का भव्य मंचन

राम-लक्ष्मण और गुरु विश्वामित्र के सजीव अभिनय ने मोहा दर्शकों का मन, आज होगा नगर दर्शन एवं फुलवारी…

पूरी खबर पढ़ें →
“डीएम के आदेश पर भारी लेखपाल की कलम, कागजी रिपोर्टिंग से बंद हुआ सरकारी रास्ता!”
Basti11 Oct

“डीएम के आदेश पर भारी लेखपाल की कलम, कागजी रिपोर्टिंग से बंद हुआ सरकारी रास्ता!”

विशेष रिपोर्ट / कड़ा प्रहार क्या प्रशासनिक व्यवस्था पर भारी पड़ रही लेखपालों की 'पावर'? डीएम के निर्देशों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!