सिकरीगंज पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए दुकानदारों को दी हिदायत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिकरीगंज पुलिस सख्त, दुकानदारों को दी हिदायत
दुकानों पर प्रतिबंधित मांझा बेचने से किया गया मना, नियमों का पालन करने की अपील,
सिकरीगंज/गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिकरीगंज थाना पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
इसी क्रम में पुलिस ने क्षेत्र के स्टेशनरी एवं किराना दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपनी दुकानों पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा न बेचें।
उन्होंने बताया कि चाइनीज मांझा बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इसकी चपेट में आने से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और पक्षियों को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है।
ऐसे में इसकी बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सतर्कता बरतना जरूरी है। पुलिस की ओर से दुकानदारों को जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की अपील की गई।
साथ ही प्रतिबंधित मांझे की बिक्री से दूर रहने की हिदायत दी गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना और आमजन के साथ-साथ बेजुबान पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति टीम की तत्परता से घर से नाराज होकर जा रही दो सगी बहनों को…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज पुलिस ने शांति भंग के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।