Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा…बुलेट पर सवार होकर जा रहे आढ़ती को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

12 Oct 2026, 10:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा...बुलेट पर सवार होकर जा रहे आढ़ती को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
जिले में पिहोवा रोड पर ज्योतिसर के पास कार की टक्कर लगने से बुलेट मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग आढ़ती की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल आढ़ती को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान इंदबड़ी गांव निवासी 65 वर्षीय रामचंद्र के रूप में हुई है। वह थानेसर अनाज मंडी में आढ़ती थे।

गांव से कुरुक्षेत्र जा रहे थे रामचंद्र
जानकारी के अनुसार, रामचंद्र अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर कुरुक्षेत्र की ओर जा रहे थे। ज्योतिसर के पास पेट्रोल पंप के नजदीक कुरुक्षेत्र की तरफ से आ रही एक काले रंग की कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका एयरबैग खुल गया।

पंप कर्मी ने परिवार को दी सूचना
हादसे के बाद पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों ने रामचंद्र के परिवार को दुर्घटना की सूचना दी। कर्मचारी उनके परिवार को जानते थे।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रामचंद्र को तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने उनका उपचार किया, लेकिन देर रात उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने लगाया तेज रफ्तार का आरोप
परिवार ने आरोप लगाया कि कार चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण कार ने रामचंद्र की बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार तथा बुलेट मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया। ज्योतिसर पुलिस चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार के अनुसार, पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला अस्पताल में अमानवीय तस्वीर: बीमार बेटे के इलाज को आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल
Sagar12 Oct

जिला अस्पताल में अमानवीय तस्वीर: बीमार बेटे के इलाज को आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दमोह जिला अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने…

पूरी खबर पढ़ें →
।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड
Kangra12 Oct

।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड

कांगडां जिला रिपोर्ट CHANDAN ....हिमाचल प्रदेश धौलाधार की ऊंची पाहडिंयों मैं हुई बर्फ बारी पाहडिंयों का सुन्दर दृश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड
Kangra12 Oct

।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड

हिमाचल प्रदेश धौलाधार की ऊंची पाहडिंयों मैं हुई बर्फ बारी पाहडिंयों का सुन्दर दृश्य . हिमाचल प्रदेश कांगडां…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!