Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

जबलपुर के कलाकारों के अभिनय से सजी फिल्म “Russia के रसिया” यूट्यूब पर रिलीज

12 Oct 2026, 11:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जबलपुर के कलाकारों के अभिनय से सजी फिल्म "Russia के रसिया" यूट्यूब पर रिलीज - धनबाद, झारखंड

रूस जाने के एक 'देसी' सफर की मजेदार दास्तां, जबलपुर में बनी और बुंदेलखंडी भाषा की झलक भी

भोपाल : भारतीय सिनेमा में आजकल नई सोच और लीक से हटकर कहानियों को पर्दे पर उतारने का जो दौर चल रहा है, उसी कड़ी में एक और दिलचस्प नाम जुड़ गया है। Anjpix Collectives LLP द्वारा निर्मित फिल्म "Russia के रसिया" Riro Talehouse यूट्यूब चैनल पर अब आधिकारिक तौर पर रिलीज हो चुकी है। इसका ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका था, और अब पूरी फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। फिल्म मुख्य रूप से मध्य प्रदेश से ज्यादा जुड़ी हुई हैं। कारण यह मध्य प्रदेश के जबलपुर में फिल्माई गई हैं। वहीं, इसमें जबलपुर के कलाकारों ने अभिनय भी किया है और इस फिल्म में बुंदेलखंडी भाषा की झलक भी है।

क्या है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म एक ऐसे 'देसी सफर' की कहानी है जो रूस जाने के सपनों से जुड़ा हुआ है। कहानी की शुरुआत भारत के एक ऐसे छोटे और सपनों से भरे गांव से होती है, जहां के कुछ लड़कों की आंखें खुली आंखों से रूस जाने का ऐसा सपना देखती हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो।
यह सफर सिर्फ विदेश यात्रा का नहीं, बल्कि सपनों, दोस्ती, प्यार और महत्वाकांक्षा का एक अनूठा संगम है। फिल्म यह भी दर्शाती है कि कैसे बिना पूरी सच्चाई जाने, सोशल मीडिया पर बनाई गई कहानियों पर आंख मूंदकर यकीन करने के क्या-क्या मजेदार नतीजे सामने आ सकते हैं। गांवों की तंग गलियों से लेकर रूस के ठंडे मैदानों तक पहुंचने की इस होड़ में ये लड़के सब कुछ पीछे छोड़ने को तैयार हैं—लेकिन क्या सपना वैसा ही है जैसा दिखता है या कुछ और? इसका जवाब आपको पूरी फिल्म देखकर मिलेगा।

दमदार अभिनय और कास्ट

फिल्म में कलाकारों की एक लंबी और मंझी हुई फौज नजर आती है, जो कहानी में जान फूंक देती है। मुख्य कलाकारों में शामिल हैं :

भूपेश सिंह, जो इससे पहले 'गंग्स ऑफ वासेपुर' और 'एक था टाइगर' जैसी मशहूर फिल्मों में अपनी कला का जौहर दिखा चुके हैं।
भगवान दास पटेल उर्फ बीडी, जो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' में भी नजर आ चुके हैं।
इनके अलावा राणा प्रताप सेंगर, अमर सिंह परिहार, तरुण ठाकुर, गीतिका श्याम, सारिका नायक, कविता गौतम, अतुल तिवारी, विनय शर्मा, बिजौले नामदेव, मनीष तिवारी और विवेक पांडेय सहित कई अन्य कलाकारों ने अपनी बेहतरीन अदायगी से किरदारों को जीवंत किया है।

पर्दे के पीछे की टीम

एक बेहतरीन कहानी को पर्दे पर उतारने में कुशल तकनीशियनों और निर्देशकों का बड़ा हाथ होता है:
निर्माता : अंजली वर्मा
लेखक एवं निर्देशक : मनीष दुबे
संगीत एवं गीत : श्रीधर नागराज
गायक : श्रीधर नागराज, भूपेश सिंह, मनीष अग्रवाल, रंजीत चौधरी
डीओपी : विजय पोहारे
एडिटर : मनीष दुबे
क्रिएटिव प्रोड्यूसर : रितेश वर्मा
लाइन प्रोड्यूसर : पंकज पारे

देखें या नहीं?

यदि आप एक ऐसी कहानी की तलाश में हैं जो आपको गांवों की सोंधी खुशबू से जोड़ते हुए गुदगुदाए और साथ ही सोशल मीडिया के इस दौर पर एक मजेदार कटाक्ष भी करे, तो "Russia के रसिया" आपके वीकेंड के मनोरंजन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसे आप सीधे यूट्यूब पर देख सकते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa12 Oct

कधवन में दुर्गा पूजा युवा संघ समिति ने शुरू कराया रामायण सीरियल, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कधवन में दुर्गा पूजा युवा संघ समिति ने शुरू कराया रामायण सीरियल, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ मुख्य अतिथि…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला अस्पताल में अमानवीय तस्वीर: बीमार बेटे के इलाज को आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल
Sagar12 Oct

जिला अस्पताल में अमानवीय तस्वीर: बीमार बेटे के इलाज को आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दमोह जिला अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने…

पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा…बुलेट पर सवार होकर जा रहे आढ़ती को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड
Kangra12 Oct

।हिमाचल प्रदेश. र्धमशाला. कांगडां मैं हुई ताजा बर्फ बारी निचले इलाकों मैं बङी ठंड

कांगडां जिला रिपोर्ट CHANDAN ....हिमाचल प्रदेश धौलाधार की ऊंची पाहडिंयों मैं हुई बर्फ बारी पाहडिंयों का सुन्दर दृश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!