Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Munger

भारतीय राजनीति के विप्लवकारी आत्मा थे डॉक्टर लोहिया: सपा

12 Oct 2026, 01:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भारतीय राजनीति के विप्लवकारी आत्मा थे डॉक्टर लोहिया: सपा - मुंगेर, बिहार

भारतीय राजनीति के विप्लवकारी आत्मा थे डॉ लोहिया – सपा

पुण्यतिथि पर याद किए गए महान समाजवादी चिंतक विचारक युग दृष्टा डॉ राम मनोहर लोहिया

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में समाजवाद के प्रणेता महान समाजवादी चिंतक विचारक युगपुरुष डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की 59 वीं पुण्यतिथि पर सपाइयों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि निवेदित किया और उनके विचारधारा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

मौके पर सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि हमारे महामना युगद्रष्टा डॉ राम मनोहर लोहिया भारतीय राजनीति के विप्लवकारी आत्मा थे उन्होंने कहा था की जिंदा कौम पाँच वर्ष का इंतजार नहीं करता वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में आज जब दिल्ली में जंतर मंतर से लेकर गांव कस्बा के लोग तानाशाही सरकार के विरुद्ध सीना ताने खड़ा है तो ऐसा प्रतीत होता है कि डॉ लोहिया पुनः जीवित हो गए ‌‌क्योकी लोहिया एक विचारधारा थे और विचार कभी मरता नहीं।

वहीं लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव रविकांत झा ने कहा कि डॉ लोहिया का शीघ् अवसान देश की समाजवादी आंदोलन के लिए घातक सिद्ध हुआ और आज राष्ट्र ऐसे दो राहे पर खड़ा है जहां देश के किसान मजदूर छात्र नौजवान महिलाएं राष्ट्रहित से ज्यादा धर्म और धार्मिक हित को बढावा दे रहे हैं जिसके विरुद्ध हम समाजवादियों को कई लड़ाई लड़नी होगी यही हमारे डॉ लोहिया को सच्ची श्रद्धांजलि होगी

वही जिला उपाध्यक्ष बच्चू राय चंद्रवंशी महासचिव मिथिलेश यादव प्रवक्ता गणेश पोद्दार ने श्रद्धांजलि निवेदित करते हुए कहा की डा लोहिया की वैचारिक क्रांति ने उन्हें आज तक प्रासंगिक बनाए रखा है

मौके पर उपाध्यक्ष रामनाथ राय महासचिव अशोक भारत मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति डब्लू यादव छडपन मंडल देवेन्द्र यादव दिनेश साहू राम बहादुर चौधरी सुनिल साहू कालेश्वर महतो रंजीत ताँती सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा जुल्म की हुई इंतिहां नहीं सुन रहे डा. मोहन यादव, उन्हीं के क्षेत्र में तोड़ दिया आदिवासियों का घर
पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय का सनसनीखेज खुलासा सिंधिया-कमलनाथ के ईगो ने गिराई सरकार
Sagar12 Oct

पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय का सनसनीखेज खुलासा सिंधिया-कमलनाथ के ईगो ने गिराई सरकार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की दी जानकारी
Pali12 Oct

प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की दी जानकारी

प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की दी जानकारी प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर में योग्यता-अयोग्यता, शौचालय घोषणा पत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ विधायक कमाल अख्तर बोले कांशीराम साहब के विचार सामाजिक न्याय की प्रेरणा
Moradabad11 Oct

कांठ विधायक कमाल अख्तर बोले कांशीराम साहब के विचार सामाजिक न्याय की प्रेरणा

कांठ विधानसभा क्षेत्र गोपालपुर नत्था नंगला उर्फ कोकरपुर स्थित फार्म हाउस में रविवार को कांशीराम साहब की पुण्यतिथि…

पूरी खबर पढ़ें →
अलवर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, पंचायती राज चुनावी तैयारियों पर मंथन
Alwar11 Oct

अलवर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, पंचायती राज चुनावी तैयारियों पर मंथन

अलवर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक: पंचायती राज चुनावों की तैयारियों और रणनीति पर हुआ मंथन अलवर में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Munger11 Oct

सेवा शिविर लगाने को लेकर मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने की बैठक

🙏🙏🌹🌹आप सभी सदस्यों को नवरात्रि की ढेर सारी बधाई और हार्दिक शुभकामनायें।* *🙏🙏मुंगेर चैम्बर ऑफ कॉमर्स,मुंगेर से जुड़े…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!