Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ विधायक कमाल अख्तर बोले कांशीराम साहब के विचार सामाजिक न्याय की प्रेरणा

11 Oct 2026, 11:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ के विधायक कमाल अख्तर बोले कांशीराम साहब के विचार सामाजिक न्याय की प्रेरणा - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ विधानसभा क्षेत्र गोपालपुर नत्था नंगला उर्फ कोकरपुर स्थित फार्म हाउस में रविवार को कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कांठ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चंद्रशेखर चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

IMG 20261011 WA00672
कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांठ विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने दलितों, पिछड़ों, शोषितों और वंचितों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सामाजिक न्याय और समानता की राह दिखाई। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारा बढ़ाने और संविधान की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दलितों और कमजोर वर्गों के सम्मान एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय और समानता की विचारधारा को आगे बढ़ा रही है।

IMG 20261011 WA00642
कार्यक्रम में मंचासीन सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि।

अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि कांशीराम साहब ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर बहुजन समाज को संगठित किया। उनके मिशन को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम साहब का जीवन शोषितों और वंचितों के अधिकारों के संघर्ष के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीडीए समाज के हक और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

IMG 20261011 WA00662
कार्यक्रम में मौजूद भीड़।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, डॉ. नौरतन सिंह, चंद्रपाल सिंह, दिनेश कुमार, मुकेश यादव, लाखम सिंह सैनी, सुखीराम सिंह, धर्मपाल सिंह, बलवंत सिंह, अशोक कुमार, कमल सिंह, विजेंद्र सिंह, भीमपाल सिंह, ओमप्रकाश, पालीराम कश्यप, आनंद सिंह गौतम, कुशल सिंह, कल्लू सिंह, जयवीर सिंह, होराम सिंह, वीर सिंह, सोमवीर आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सोनांचल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन
Sonbhadra14 Nov

सोनांचल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

टेंट निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा और कैंप फायर के जरिए विद्यार्थियों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने…

पूरी खबर पढ़ें →

सीएम भजनलाल शर्मा के गृह क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच पुलिस प्रशासन की दबंगई पर विवाद
Bharatpur14 Nov

सीएम भजनलाल शर्मा के गृह क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच पुलिस प्रशासन की दबंगई पर विवाद

#कठघरे_में_कार्यशैली : सीएम भजनलाल शर्मा के गृह क्षेत्र भरतपुर में चल रहे पंचायत समिति चुनाव के चौथे चरण…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनिया जी की आत्मकथा पढ़ने के बाद भी इन सवालों के जवाब नहीं मिले।…..
Junagadh14 Nov

सोनिया जी की आत्मकथा पढ़ने के बाद भी इन सवालों के जवाब नहीं मिले।…..

1. क्वात्रोची (बोफोर्स घोटाला), वॉरेन एंडरसन (भोपाल गैस त्रासदी) और जॉर्ज सोरोस (विदेशी फंडिंग) से गांधी परिवार का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!