Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की दी जानकारी

12 Oct 2026, 12:00 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की दी जानकारी - PALI, राजस्थान

प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की दी जानकारी
प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर में योग्यता-अयोग्यता, शौचालय घोषणा पत्र और प्रतिभूति राशि सहित विभिन्न नियमों पर किया मार्गदर्शन

पाली 11 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सुविधा के लिए रविवार को पंचायत समिति परिसर में प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर्स (बीएलएमटी) ने प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रक्रिया, नामांकन पत्र भरने की विधि, आवश्यक दस्तावेजों तथा चुनाव से जुड़े नियमों एवं प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत चुनाव) एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया की सही जानकारी उपलब्ध करवाना तथा निर्वाचन से संबंधित आवश्यक नियमों एवं प्रावधानों के प्रति जागरूक करना है। शिविर में ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर राजेन्द्र सिंह कुम्पावत एवं परमेश्वर उपाध्याय ने नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया, नामांकन के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों तथा विभिन्न प्रपत्रों को भरने के तरीके के बारे में जानकारी दी। उन्होने बच्चों की कुल संख्या की गणना से संबंधित प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित नियमों के अनुसार दिव्यांग बच्चे को बच्चों की कुल संख्या में शामिल नहीं करने के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने से संबंधित जानकारी भी दी गई। प्रत्याशियों को नाम निर्देशन पत्र एवं उसके साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक तैयार करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप प्रस्तुत करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
नामांकन से जुड़े दस्तावेजों की दी जानकारी -शिविर में बीएलएमटी मुकेश जागरीवाल एवं लक्ष्मणराम ने प्रत्याशियों को नाम निर्देशन पत्र प्रारूप 4-घ, उपाबंध-1बी, घर में कार्यशील शौचालय होने तथा खुले में शौच नहीं किए जाने से संबंधित घोषणा पत्र की जानकारी दी। इसके साथ ही प्रतिभूति राशि जमा करवाने की रसीद, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं सांख्यिकी सूचना सहित नामांकन के साथ संलग्न किए जाने वाले विभिन्न दस्तावेजों के प्रारूप और उनकी उपयोगिता के बारे में समझाया गया।
ये रहे मौजूद -प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर में रमेश कुमार अणकिया, स्वीप प्रभारी अनिल नामा, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, सहायक प्रभारी अभिषेक चतुर्वेदी , अर्जुन सिंह सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बेंगलुरु में भामाशाह श्री दशरथ सिंह जी पुत्र स्वर्गीय मांगीलाल जी राजपुरोहित ने अनाथ आश्रम में 300 छात्र छात्राओं को भोजन कराया।
Pali06 Nov

बेंगलुरु में भामाशाह श्री दशरथ सिंह जी पुत्र स्वर्गीय मांगीलाल जी राजपुरोहित ने अनाथ आश्रम में 300 छात्र छात्राओं को भोजन कराया।

बेंगलुरु में भामाशाह श्री दशरथ सिंह जी पुत्र स्वर्गीय मांगीलाल जी राजपुरोहित ने अनाथ आश्रम में 300 छात्र…

पूरी खबर पढ़ें →
आतिशबाजी बेचने के लिए अनुज्ञा पत्र जरूरी है
Bharatpur06 Nov

आतिशबाजी बेचने के लिए अनुज्ञा पत्र जरूरी है

#आतिशबाजी_बेचने_के_लिए_अनुज्ञापत्र.. भरतपुर। जिला प्रशासन ने दीपावली के त्यौहार को देखते हुए जिले में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कानून…

पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस पर पादू कलां के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजारों में छाई रौनक
Nagaur06 Nov

धनतेरस पर पादू कलां के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजारों में छाई रौनक

पादू कलां। धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बे के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। दीपावली…

error: Content is protected !!