Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Munger

12 अक्टूबर से जमालपुर जुबलीविल चौक पर संपूर्ण विपक्षी दल शहर की युवा एवं जैन जी दिल्ली में हो रहे क्रांति के आकाश के समर्थन में उतरेंगे

11 Oct 2026, 08:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
12 अक्टूबर से जमालपुर जुबलीविल चौक पर संपूर्ण विपक्षी दल शहर की युवा एवं जैन जी दिल्ली में हो रहे क्रांति के आकाश के समर्थन में उतरेंगे - मुंगेर, बिहार

जमालपुर (मुंगेर)में भी जुबली वेल चौक पर 12 अक्टूबर सोमवार से संध्या 4:00 बजे से शहर के युवा एवं संपूर्ण विपक्षी दल तिरंगे झंडे के नीचे एकजुट होकर इस क्रांति के आगाज का समर्थन करेंगे।

*जमालपुर*, धर्मशाला रोड स्थित गांधी चर्चा मंदिर में संयुक्त विपक्ष की ओर एक आवश्यक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। जो संयुक्त रूप से कांग्रेस नगर अध्यक्ष साईं शंकर, राजद नगर अध्यक्ष बमबम यादव, कम्युनिस्ट अंचल सचिव कामरेड मुरारी प्रसाद, आईआईपी प्रखंड अध्यक्ष अमित रंजन ने संबोधित करते हुए जानकारी दी कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जेन-Z (Gen-Z) द्वारा आंदोलन का आह्वान किया गया था।
इस शांतिपूर्ण एवं अहिंसात्मक आंदोलन में देशभर से दिल्ली पहुंचे जेन-Z, युवा, अधिवक्ता एवं सिविल सोसाइटी के लगभग 4,000 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस आंदोलन को कुचलने के लिए सरकार द्वारा कई तरह की दमनकारी नीतियां अपनाई जा रही हैं।
आंदोलन को रोकने के लिए दिल्ली पहुंचने वाली सैकड़ों ट्रेनें रद्द कर दी गईं और लगभग 65 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया। आरोप है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली की सड़कों पर RSS और भाजपा के लोग सादे वर्दी में महिलाओं, पत्रकारों और युवाओं पर लाठीचार्ज करते देखे गए।

अब ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश भर के जेन-Z, महिलाएं, युवा और संपूर्ण विपक्षी दल सोमवार से दिल्ली में एक ही छत के नीचे एकजुट होकर *'अक्टूबर क्रांति'* का आगाज करेंगे।
उसी तर्ज पर जमालपुर में भी जुबली वेल चौक पर 12 अक्टूबर सोमवार से संध्या 4:00 बजे से शहर के युवा एवं संपूर्ण विपक्षी दल तिरंगे झंडे के नीचे एकजुट होकर इस क्रांति के आगाज का समर्थन करेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Munger11 Oct

सेवा शिविर लगाने को लेकर मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने की बैठक

🙏🙏🌹🌹आप सभी सदस्यों को नवरात्रि की ढेर सारी बधाई और हार्दिक शुभकामनायें।* *🙏🙏मुंगेर चैम्बर ऑफ कॉमर्स,मुंगेर से जुड़े…

पूरी खबर पढ़ें →
कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया है श्याम मुरारी प्रसाद आरटीआई कार्यकर्ता मुंगेर
Munger11 Oct

कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया है श्याम मुरारी प्रसाद आरटीआई कार्यकर्ता मुंगेर

धरहरा मुंगेर मुंगेर जिले के चर्चित आरटीआई कार्यकर्ता श्याम मुरारी प्रसाद वरिष्ठ दिव्यांग ने दिनांक 11.10.2026 को बातचीत…

पूरी खबर पढ़ें →
देश में अघोषित आपातकाल की जैसी स्थिति युवाओं की आवाज को कोई शक्ति दवा नहीं सकती: इंजीनियर रोहित मणि भूषण
Munger11 Oct

देश में अघोषित आपातकाल की जैसी स्थिति युवाओं की आवाज को कोई शक्ति दवा नहीं सकती: इंजीनियर रोहित मणि भूषण

मुंगेर बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ई. रोहित मणि भूषण ने दिनांक 11/10./2026 को टेलिफोनिक वार्तालाप में…

पूरी खबर पढ़ें →
SIR को गलत ठहराना कांग्रेस का दोहरा चरित्र है, मुख्यमंत्री डा. यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Sagar11 Oct

SIR को गलत ठहराना कांग्रेस का दोहरा चरित्र है, मुख्यमंत्री डा. यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!