Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Munger

घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की होती है शुरुआत

11 Oct 2026, 08:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

दशरथपुर इटवा( मुंगेर) दिनांक 11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को लोकतंत्र की आवाज दैनिक डिजिटल अखबार के ब्यूरो चीफ मुंगेर अनोज कुमार सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि शारदीय नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में शक्ति और भक्ति का सबसे बड़ा और पावन उत्सव माना जाता है! यह पर्व हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है!

कथा और मान्यता, पौराणिक कथाओं के अनुसार मां दुर्गा ने महिषासुर का वध करके अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय प्राप्त की थी ,इसके अलावा भगवान प्रभु श्री राम ने लंका पर आक्रमण करने से पहले समुद्र तट पर 9 दिनों तक मां चंडी की उपासना की थी जिसके बाद उन्हें विजय श्री मिली थी ! नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा तिथि को विधि विधान से घट स्थापना की जाती है, मां दुर्गा का आवाहन किया जाता है, नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की उपासना की जाती है!

नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा ,कूष्मांडा, स्कंदमाता, कालित्यनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा होती है !भक्तगण इन दोनों व्रत, उपवास मां दुर्गा सप्तशती का पाठ, भजन कीर्तन और आरती करते हैं! अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन और हवन का विशेष विधान होता है!

यह पर्व केवल धार्मिक उल्लास लेकर आता है, बल्कि समाज में सकारात्मक, संयम और नई ऊर्जा का भी संचार करता है! दशमी तिथि को दशहरा के पावन पर्व के साथ इस उत्सव का समापन होता है!

लोकतंत्र की आवाज दैनिक डिजिटल अखबार मुंगेर के ब्यूरो चीफ अनोज कुमार सिंह ने अपने समस्त मुंगेर जिला वासियों से निवेदन किया कि दशहरा पूजा के पावन पर्व को बड़े उमंग और आपसी भाईचारे ,सौहार्दपूर्ण एवं शांति तरीके से गंगा जमुनी की मिसाल पेश करते हुए समस्त जिलेवासी इस त्यौहार को मनाए!

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा की तैयारियों का विधायक लारिया ने लिया जायजा, क्षेत्रवासियों से सहभागिता की अपील
Sagar11 Oct

सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा की तैयारियों का विधायक लारिया ने लिया जायजा, क्षेत्रवासियों से सहभागिता की अपील

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आगामी 14 अक्टूबर को बागेश्वर धाम सरकार के…

पूरी खबर पढ़ें →

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jodhpur11 Oct

*।। नारी सिर्फ परिवार का ही गौरव नहीं वो राष्ट्र का स्वाभिमान व समाज की प्रेरणा भी – लता पंड्या ।।*

*।। नारी सिर्फ परिवार का ही गौरव नहीं वो राष्ट्र का स्वाभिमान व समाज की प्रेरणा भी -…

पूरी खबर पढ़ें →
कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम, 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित; विदेशों से भी पहुंची आस्था की ज्योति
Korba11 Oct

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम, 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित; विदेशों से भी पहुंची आस्था की ज्योति

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की प्रसिद्ध मां सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि 2026 का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Munger11 Oct

सेवा शिविर लगाने को लेकर मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने की बैठक

🙏🙏🌹🌹आप सभी सदस्यों को नवरात्रि की ढेर सारी बधाई और हार्दिक शुभकामनायें।* *🙏🙏मुंगेर चैम्बर ऑफ कॉमर्स,मुंगेर से जुड़े…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!