Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में शारदीय नवरात्रे के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

11 Oct 2026, 10:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में शारदीय नवरात्रे के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में शारदीय नवरात्रे के शुभारंभ के साथ ही रविवार को क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। नवरात्रे के पहले दिन देवी भक्तों ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही घरों और मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां के समक्ष शीश नवाकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन और देवी स्तुति से माहौल भक्तिमय बना रहा।

2
कांठ में नवरात्रे पर बाजार में सजी पूजा-सामग्री की दुकान।

नवरात्रे के पहले दिन कांठ नगर व क्षेत्र में सुबह से ही देवी भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने स्नान आदि के बाद घरों में पूजा की तैयारी की और विधि-विधान से मां शैलपुत्री की आराधना की। मंदिरों और घरों में कलश स्थापना कर नौ दिनों तक चलने वाले पूजा-पाठ का संकल्प लिया गया। भक्तों ने मां को पुष्प, फल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने पूरे दिन मां की आराधना करते हुए नियमों का पालन किया। कांठ क्षेत्र के देवी मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। भक्तों ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और दुर्गा स्तुति के माध्यम से मां की महिमा का गुणगान किया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी से परिवार में सुख-शांति बनाए रखने और जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना की।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही मंदिरों और घरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी जारी रहेगा। रविवार को नवरात्रे के पहले दिन पूजा-पाठ और भक्ति के माहौल ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सोनांचल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन
Sonbhadra14 Nov

सोनांचल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

टेंट निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा और कैंप फायर के जरिए विद्यार्थियों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Nov

छठ महापर्व को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 39 छठ घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति*

*छठ महापर्व को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 39 छठ घाटों…

पूरी खबर पढ़ें →
सादात में बाल दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत
Ghazipur14 Nov

सादात में बाल दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

सादात, गाजीपुर। बाल दिवस के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र सादात के सभागार में “मेरे कल की तस्वीर”…

पूरी खबर पढ़ें →
बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी
Gorakhpur14 Nov

बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी

बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी थाना प्रभारी संदीप कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!