नहीं मिला बहाली का आदेश तो काम पर नहीं आए पटवारी, कलेक्टरों ने नहीं हटाए सस्पेंशन बर्खास्तगी के आदेश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश में 4 हजार से अधिक निलंबित और बर्खास्त पटवारियों की बहाली के आदेश जारी नहीं होने से विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। पटवारी संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव से मुलाकात के दौरान पटवारियों ने सोमवार से स्वामित्व योजना का काम शुरू करने पर सहमति जताई थी। हालांकि, शनिवार को राजस्व विभाग ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 218 के तहत अभियोजन नहीं चलाने का आदेश जारी किया, लेकिन संबंधित कलेक्टरों ने अब तक बहाली और निलंबन समाप्त करने के आदेश जारी नहीं किए हैं।
जबकि सीएम से मुलाकात के बाद 12 अक्टूबर से पटवारियों को काम पर लौटना था। इसके बाद मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष उपेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अश्विन सैनी ने वीडियो जारी कर कहा कि बहाली के आदेश आने तक पटवारी स्वामित्व योजना के काम से अलग रहेंगे।
संघ का कहना है कि मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान यह स्पष्ट हुआ था कि पटवारी बहाली और निलंबन से जुड़े आदेश वापस होने के बाद ही काम शुरू करेंगे। अब सभी की नजर प्रशासन के अगले कदम पर है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsआगरा में दशहरा की तैयारी जोर पकड़ने लगी है बच्चों बढ़ो में दशहरा को लेकर काफी उत्साह है।बुराई…
पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी के साजन तिराहे पर बेकाबू होकर पलटी ग्रैंड विटारा, चालक घायल; क्रेन से सीधी कर हटाई गई…
पूरी खबर पढ़ें →
‘जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान रिपोर्टर- सुरेश…
पूरी खबर पढ़ें →
बच्चों से मिलने के लिए दर-दर भटकने का आरोप, पति ने उच्च पुलिस अधिकारियों से लगाई न्याय की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदीपालया स्कूल घुसबेठी में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, हरियाणा के चार जिलों की 600 छात्राओं ने लिया…
पूरी खबर पढ़ें →
जमानियां, गाजीपुर। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के महेवा गांव में रविवार को बिजली का करंट लगने से 35 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।