Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

गाजीपुर के सभी विद्यालयों में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान शुरू, 31 अक्टूबर तक चलेगा जागरूकता कार्यक्रम

12 Oct 2026, 07:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गाजीपुर के सभी विद्यालयों में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान शुरू, 31 अक्टूबर तक चलेगा जागरूकता कार्यक्रम - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

खबर गाजीपुर से

डेंगू, मलेरिया और दिमागी बुखार से बचाव के लिए विद्यार्थियों के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा जागरूकता का संदेश
गाजीपुर, 12 अक्टूबर 2026। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में यह अभियान 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार तथा जल-जनित बीमारियों से बचाव के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा गांवों और मजरों में जागरूकता रैलियां निकालकर ग्रामीणों को जलभराव रोकने, मच्छरों से बचाव करने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों में प्रतिदिन प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को संचारी रोगों के लक्षण, बचाव के उपाय और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें स्वच्छता की शपथ भी दिलाई जाएगी। मध्याह्न भोजन से पहले तथा शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने की आदत विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। विद्यालय परिसर, रसोईघर, पेयजल स्रोतों और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही परिसर और उसके आसपास पानी जमा नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं के सहयोग से यदि किसी बच्चे में बुखार अथवा अन्य संचारी रोगों के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे तत्काल नजदीकी प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उपचार सुनिश्चित कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और नोडल शिक्षकों को अभियान पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को घर तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार प्रेरित करने पर जोर दिया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के माध्यम से बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीण समुदाय तक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का संदेश पहुंचाकर संचारी रोगों के प्रसार पर प्रभावी रोकथाम करना है।

जिला संवाददाता विवेकानंद राय
गाज़ीपुर
Vande Bhart news

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ਭਾਰਤ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਜੀ 20 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਾਨਸਾ.ਸੰਗਰੂਰ ਅਤੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਜਿਲਿਆਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਨਗੇ
Faridkot19 Oct

ਭਾਰਤ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਜੀ 20 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਾਨਸਾ.ਸੰਗਰੂਰ ਅਤੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਜਿਲਿਆਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਨਗੇ

Breaking news.... ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟਰ....... ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ....... ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਨੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ’ਤੇ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਆਪਣੇ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya19 Oct

अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त*

*अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर…

पूरी खबर पढ़ें →
हनुमान जी ने पंचवटी में मचाया उत्पात, लंका दहन की लीला ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
Shamli19 Oct

हनुमान जी ने पंचवटी में मचाया उत्पात, लंका दहन की लीला ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Shamli19 Oct

हनुमान जी ने पंचवटी में मचाया उत्पात, लंका दहन की लीला ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya19 Oct

*अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त*

*अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अयोध्या…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!