झालावाड़ में गूंजेगी किशोर कुमार की यादें: 13 अक्टूबर को सजेगी यादगार संगीत शाम, 35 से 40 कलाकार देंगे प्रस्तुति।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


झालावाड़, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय सिनेमा के अमर पार्श्व गायक स्वर्गीय किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 13 अक्टूबर 2026 को झालावाड़ में एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।
यह आयोजन संगीत मंच परिवार संस्थान झालावाड़ की रजिस्टर्ड संस्था के तत्वाधान में अनंग कुमार स्मृति भवन झालावाड़ में आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संस्थान के उपाध्यक्ष चेतन्य शर्मा के निवास पर एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई जिसमें असलम खान सिंगर, राकेश अग्रवाल, कमल कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र गौतम, चैतन्य शर्मा, मनोज पाटीदार, रामलखन शर्मा, रीना पाटीदार, नीति शर्मा, हबीब खान, हरीश शर्मा, विनोद गौड़, बाल मुकुन्द वर्मा, धनीराम समर्थ और हंसराज सोनी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों द्वारा गीतों का अभ्यास भी किया गया।
असलम खान सिंगर, संस्था के सचिव राकेश अग्रवाल ने बताया कि संगीतमय परिवार संस्थान हर वर्ष स्वर्गीय किशोर साहब की पुण्यतिथि इसी तरह पूरी श्रद्धा के साथ मनाई जाती है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
संस्था के संचालक सदस्य कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि इस संगीतमय कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों और कार्यक्रम का आनन्द लेने आने वाले सभी श्रोतागण इस कार्यक्रम का आनन्द ले सकते है और प्रवेश निःशुल्क है।
इस कार्यक्रम में पूरे झालावाड़ जिले एवं जिले से बाहर से आये लगभग 35 से 40 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
संस्था के अध्यक्ष असलम खान सिंगर ने बताया कि किशोर कुमार साहब की पुण्यतिथि के इस विशेष अवसर पर झालावाड़ में एक यादगार शाम का आयोजन दिनांक 13 अक्टूबर को ठीक सायं 07:30 पर किया जायेगा जो कि देर रात्रि तक चलेगा। उन्होंने सभी संगीतप्रेमियों से विशेष अपील की है कि वे कार्यक्रम में समय पर पधारे और सुन्दर गीतों को प्रस्तुत करने के साथ देर रात तक चलने वाले इस कार्यक्रम के सफर का पूरा आनन्द ले एवं कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।
यह जानकारी संस्थान के सचिव राकेश अग्रवाल ने दी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया चुनाव प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण प्रशिक्षण के दौरान शंकाओं का समाधान करते निष्पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
# प्रेस नोट संघ प्रचारक श्री कृष्ण अवतार जी के साथ कथित मारपीट के मामले में निष्पक्ष जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
*_सोजत, जिला पाली।सोजत में मेहर परिवार हाज़ी बाबू खां जी मेहर की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसवाई माधोपुर के ग्राम चौथ का बरवाड़ा में तहसील क्षेत्र के सारसोप गांव में स्थित सहकारी समिति में…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाई माधोपुर भगवान संभवनाथ के दर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब वार्षिक उत्सव एवं 15वीं पदयात्रा सवाई माधोपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाई माधोपुर भगवान संभवनाथ के दर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब वार्षिक उत्सव एवं 15वीं पदयात्रा सवाई माधोपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।