अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने अग्रसेन जयंती पर किया अग्रवाल संघ ट्रस्ट के पदाधिकारी का बहुमान| ललितविश्वास वंदे भारत आबू रोड मो-9828 139 709
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने अग्रसेन जयंती पर किया अग्रवाल संघ ट्रस्ट के पदाधिकारियों का बहुमान
माला पहनाकर एवं साफा बांधकर किया स्वागत, वैश्य समाज की एकता और समरसता का दिया संदेश
आबूरोड़। अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर आयोजित शोभायात्रा के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से अग्रवाल संघ ट्रस्ट के पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत और बहुमान किया गया। इस दौरान वैश्य समाज की एकता, सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के सिरोही जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार मित्तल ने कहा कि वैश्य समाज के अंतर्गत आने वाली सभी जातियों एवं वर्गों का स्वागत और अभिनंदन करना संगठन का उद्देश्य है। समाज की एकता और आपसी सहयोग से ही सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलती है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं को अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर अग्रवाल संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष महावीर अग्रवाल (टेनी), महामंत्री शंभूलाल हीरालाल जी, सहमंत्री अनुज गर्ग, कोषाध्यक्ष आशीष राधेश्याम जी गर्ग एवं ऑडिटर शैलेश गोयल का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के महेश अग्रवाल, रामनारायण सामरिया, हरिनारायण खंडेलवाल, दीपकुल खंडेलवाल, दिपेश अग्रवाल एवं विपिन अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रेस विज्ञप्ति 12 अक्टूबर 2026, दिन – सोमवार आचार्यकुलम् विश्व का विशिष्ट शिक्षण संस्थान है यहाँ योग के…
पूरी खबर पढ़ें →
पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 12 अक्टूबर। सरकारी कर्मचारियों के स्वत्वों के भुगतान में देरी और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को नजरअंदाज…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 12 अक्टूबर। कम जमीन में भी खेती को फायदे का सौदा बनाया जा सकता है, बशर्ते फसल…
पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग फिरोजाबाद* *तमंचा-कारतूस समेत दो वांछित गिरफ्तार* फिरोजाबाद। मटसेना थाना पुलिस ने वांछित दो आरोपियों सत्यभान उर्फ भूरा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।