Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

दुर्गा पूजा को लेकर न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

12 Oct 2026, 08:48 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दुर्गा पूजा को लेकर न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए सख्त निर्देश - धनबाद, झारखंड

जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
12 अक्टूबर 2026

डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, व्हाट्सएप ग्रुप को "ओनली एडमिन कैन पोस्ट" करने का निर्देश

हर पंडाल में रहेंगे पुलिस पदाधिकारी

पूजा समितियों से पूजा से पहले विसर्जन रूट का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश

सादे लिबास में भी रहेंगे पुलिस कर्मी

पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर्स रखने का निर्देश

दुर्गा पूजा को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से न्यू टाउन हॉल में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार ने विधि-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, नागरिक सुविधाओं एवं सुरक्षा तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार पूजा एवं विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। कहा कि सभी पूजा समितियां पूजा शुरू होने से पूर्व विसर्जन के निर्धारित रूट का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करें। साथ ही विसर्जन में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की तकनीकी स्थिति पहले ही जांच लें।

पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक पूजा पंडाल में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तथा सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। हर पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा, जिसकी मॉनिटरिंग लगातार की जाएगी। साथ में अग्निशमन सुरक्षा के लिए फायर एक्सटिंग्विशर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखना होगा।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला और पुरुष की अलग-अलग कतार की व्यवस्था करें। पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) की प्रतिनियुक्ति करें तथा स्थानीय थाना से निरंतर समन्वय बनाए रखें।

जागरूकता एवं संपर्क विवरण पर कहा कि पंडालों के प्रमुख स्थानों पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के संपर्क नंबर, साइबर अपराध की रोकथाम तथा नशा मुक्ति से संबंधित पोस्टर अनिवार्य रूप से लगाएं।

उन्होंने कहा कि इस बार प्रशासन ने यातायात एवं वाहन नियंत्रण को सुचारू बनाने के लिए नई रणनीति बनाई है। जिसमें पीक आवर्स के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह बंद रहेगा। बरमसिया में हाइट बैरियर लगाया जाएगा ताकि बड़े वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया जा सके। इसके अलावा नए पार्किंग स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेगा। सोशल मीडिया पर 24 घंटे पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर शीघ्र वायरल होने वाली अफवाहों की रोकथाम के लिए ग्रुप की सेटिंग 'ओनली एडमिन कैन पोस्ट' रखें।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपात स्थिति के लिए डायल 112 के अतिरिक्त कंट्रोल रूम में 4 अन्य मोबाइल नंबर सक्रिय रहेंगे। जबकि शांति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। आमजन किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

इस मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि त्योहार के दौरान निर्बाध प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी स्ट्रीट लाइटों को युद्ध स्तर पर दुरुस्त किया जा रहा है। पूजा अवधि के दौरान शहर में सुचारू एवं नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी तालाबों की तीन चरणों में सफाई की जाएगी। जिसमें दुर्गा पूजा से पहले, प्रतिमा विसर्जन के तुरंत बाद और आगामी छठ पूजा से पूर्व तालाबों की सफाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने पूजा समितियों से अपील की कि वे तालाबों में केवल नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करें।

कहा कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोल्फ ग्राउंड एवं कोहिनूर वेंडिंग जोन में समुचित पार्किंग व्यवस्था की गई है।

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक के दौरान जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों एवं पूजा समितियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ त्योहार मनाएं।

बैठक में धनबाद के माननीय विधायक श्री राज सिन्हा न ब्रांच रोड पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने, हाइना परिचालन पर नियंत्रण रखने, पूजा पंडाल केेे आसपास की शराब दुकानों पर विशेष चौकसी रखने, सड़क पर घूमनेे वाले आवाराा पशुओं पर लगाम लगाने, मुख्य सड़क पर कट बंद करने का सुझाव दिया।

माननीय विधायक झरिया श्रीमती रागिनी सिंह ने झरिया को जाम मुक्त रखने तथा इमरजेंसी में आमजनों के वाहनों को जान देने का अनुरोध किया।

धनबाद नगर निगम के महापौर श्री संजीव सिंह ने कहा कि हर समस्या का जिला प्रशासन एवं नगर निगम मिलकर समाधान करेंगे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले वासी अच्छे से दुर्गा पूजा का पर्व मना सकेंगे। चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी ने भी आम जनों की समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया।

शांति समिति की बठक में राणा चट्टराज, राम गोपाल भुवानिया, अजीत कुमार मिश्रा, मनौवर अंसारी, भगत सिंह, कार्तिक हाडी, महादेव हांसदा, मोहम्मद कयूम खान, मुख्तार खान, विजय शर्मा, पिंटू कुमार तुरी, अनवरी खातून, संजय कुमार, मुरारी लाल रविदास, गोपाल पांडे, आनंद कुमार, बैजनाथ यादव, मोहम्मद हकीम अंसारी, राम विलास राम, बलराम प्रसाद साव, कुलदीप अग्रवाल, भोलाराम, डीएन पाठक, डीएन यादव, मोहम्मद अफजल खान, मोहम्मद मेराज खान सहित अन्य सदस्यों ने अपने सुझाव साझा किए।

बैठक में अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अरविंद कुमार ओझा, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, माननीय विधायक टुंडी के प्रतिनिधि श्री जगदीश कुमार चौधरी के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 अक्टूबर 2026, दिन – सोमवार आचार्यकुलम् विश्व का विशिष्ट शिक्षण संस्थान है यहाँ योग के प्रति विद्यार्थियों में नैसर्गिक कौशल विद्यमान है। -परमपूज्य स्वामी जी
पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया
Haridwar12 Oct

पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया

पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कर्मचारियों के हक पर देरी पड़ी भारी तो कटेगा वेतन! कलेक्टर डॉ. मीना सख्त* *समयमान-वेतनमान, डीए, एरियर से लेकर* *पेंशन-ग्रेच्युटी तक
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान | सेवा की कहानी* मिश्रित खेती से मालामाल हुए आगर के किसान, दो बीघा में सालाना दो लाख की कमाई* *मौसंबी, पपीता, हल
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश जनगणना 2027 में आंकड़ों की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं! कलेक्टर डॉ. मीना ने चार्ज अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश* *जनसंख्या गणना का काम स
error: Content is protected !!