मिशन शक्ति अभियान: एक दिन की कांठ थाना प्रभारी बनी छात्रा कामिनी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कांठ की कक्षा आठ की छात्रा कामिनी को एक दिन के लिए थाना कांठ का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं को थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं का भ्रमण कराया गया और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

छात्रा कामिनी के साथ अन्य बालिकाओं ने भी मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, पोषण कक्ष, महिला बैरक, ई-मालखाना, जीडी कार्यालय और आवासीय परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उसे साइबर अपराध, महिला अपराध तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ ही उन्हें सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। यहां थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह सहित थाना स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ में राजस्थान से विश्व शांति एवं पर्यावरण जागृति यात्रा पूरी कर लौटे तहसील बार एसोसिएशन कांठ के…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ थाना पुलिस ने नगर में शमशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते से एक युवक को गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के छजलैट में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत में भव्य…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को गया सर्किट हाउस में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर में कूड़े के पास रखा कोहड़ा, सब्जियों के रखरखाव पर उठे सवाल रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsताज़ा खबर जोधपुर संभाग से हॉकर्स यूनियन और मीडिया कंपनियों के बीच वार्ता बेनतीजा, तीसरे दिन भी जारी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।