Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ पुलिस ने युवक को 1.126 किलो चरस के साथ किया गिरफ्तार

12 Oct 2026, 10:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ पुलिस ने युवक को 1.126 किलो चरस के साथ किया गिरफ्तार - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ थाना पुलिस ने नगर में शमशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 126 ग्राम चरस और 460 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित नदीम कुरैशी निवासी मोहल्ला कुरैशियान गांव गढ़ी सलेमपुर थाना कांठ है। पुलिस ने उसे 11 अक्तूबर की रात करीब 11:53 बजे कस्बा कांठ में श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर गेट से लगभग 30 से 40 कदम की दूरी से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 1 किलो 126 ग्राम चरस बरामद की। इसके अलावा 460 रुपये भी मिले। मामले में थाना कांठ में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपित के खिलाफ पहले से गोवध निवारण अधिनियम, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, मारपीट, धमकी और आयुध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कस्बा चौकी प्रभारी राहुल राघव, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और कांस्टेबल सुनीत कुमार शामिल रहे।

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आजमगढ़: फूलपुर में कूड़े के पास रखा कोहड़ा, सब्जियों के रखरखाव पर उठे सवाल
Azamgarh12 Oct

आजमगढ़: फूलपुर में कूड़े के पास रखा कोहड़ा, सब्जियों के रखरखाव पर उठे सवाल

आजमगढ़: फूलपुर में कूड़े के पास रखा कोहड़ा, सब्जियों के रखरखाव पर उठे सवाल रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया…

पूरी खबर पढ़ें →
कीचड़युक्त सड़क से परेशान जनता के समर्थन में नगरपालिका कार्यालय का घेराव, सड़क एवं नाली निर्माण की मांग
Sonbhadra12 Oct

कीचड़युक्त सड़क से परेशान जनता के समर्थन में नगरपालिका कार्यालय का घेराव, सड़क एवं नाली निर्माण की मांग

खबर सोनभद्र से, आपको बतादें कि कीचड़युक्त सड़क से परेशान जनता के समर्थन में नगरपालिका कार्यालय का घेराव…

पूरी खबर पढ़ें →
सिकंदराराऊ के पथवारी माता मंदिर पर यज्ञ और देवी पुराण कथा शुरू
Hathras12 Oct

सिकंदराराऊ के पथवारी माता मंदिर पर यज्ञ और देवी पुराण कथा शुरू

धर्मकर्म सिकंदराराऊ, संवाददाता। नगर के मौहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर पर शारदीय नवरात्रि महोत्सव…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रेम देवी पाण्डेय के निधन पर गरुड़ पुराण कथा का आयोजन, पति एवं तीनों पुत्र श्रद्धापूर्वक निभा रहे धार्मिक दायित्व
Kanpur Dehat12 Oct

प्रेम देवी पाण्डेय के निधन पर गरुड़ पुराण कथा का आयोजन, पति एवं तीनों पुत्र श्रद्धापूर्वक निभा रहे धार्मिक दायित्व

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात के गदनपुर निवासी श्रीमती प्रेम देवी पाण्डेय का दिनांक 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का पीएमश्री उ. प्रा. विद्यालय में आयोजन
Moradabad12 Oct

गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का पीएमश्री उ. प्रा. विद्यालय में आयोजन

कांठ में भारत विकास परिषद की कांठ शाखा की ओर से सोमवार को पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय (कम्पोजिट)…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस का मिशन शक्ति फेज-6 शुरू “नवदुर्गा – नव संकल्प अभियान से बेटियों को मिलेगा सुरक्षा कवच
Mahrajganj12 Oct

पुलिस का मिशन शक्ति फेज-6 शुरू “नवदुर्गा – नव संकल्प अभियान से बेटियों को मिलेगा सुरक्षा कवच

रायबरेली पुलिस का मिशन शक्ति फेज-6 शुरू "नवदुर्गा - नव संकल्प अभियान से बेटियों को मिलेगा सुरक्षा कवच…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!