Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का पीएमश्री उ. प्रा. विद्यालय में आयोजन

12 Oct 2026, 10:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का पीएमश्री उ. प्रा. विद्यालय में आयोजन - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में भारत विकास परिषद की कांठ शाखा की ओर से सोमवार को पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय (कम्पोजिट) में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और बेहतर शिक्षण कार्य के लिए एक शिक्षिका को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

IMG 20261012 WA00462
मेधावियों को सम्मानित करते भारत विकास परिषद सदस्य।

कार्यक्रम में विद्यार्थी शिफान, पलक, कनक, अक्सा, सुभान, ईशान, यश और शावेज को अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र, मेडल और शील्ड प्रदान की गई। वहीं शिक्षिका पारूल जैन सोनी को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने गुरुजनों के सम्मान और विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन परिषद के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट दीपक बिश्नोई ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदयवीर सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता, सचिव गौरव बिश्नोई, राजेश शर्मा, भगवान सिंह, सतपाल सिंह, सुरेश चौहान, दीपक चौहान, पंकज कुमार, प्रमोद बिश्नोई, विष्णु अवतार प्रजापति, प्रद्युमन बिश्नोई सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आजमगढ़: फूलपुर में कूड़े के पास रखा कोहड़ा, सब्जियों के रखरखाव पर उठे सवाल
Azamgarh12 Oct

आजमगढ़: फूलपुर में कूड़े के पास रखा कोहड़ा, सब्जियों के रखरखाव पर उठे सवाल

आजमगढ़: फूलपुर में कूड़े के पास रखा कोहड़ा, सब्जियों के रखरखाव पर उठे सवाल रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया…

पूरी खबर पढ़ें →
कीचड़युक्त सड़क से परेशान जनता के समर्थन में नगरपालिका कार्यालय का घेराव, सड़क एवं नाली निर्माण की मांग
Sonbhadra12 Oct

कीचड़युक्त सड़क से परेशान जनता के समर्थन में नगरपालिका कार्यालय का घेराव, सड़क एवं नाली निर्माण की मांग

खबर सोनभद्र से, आपको बतादें कि कीचड़युक्त सड़क से परेशान जनता के समर्थन में नगरपालिका कार्यालय का घेराव…

पूरी खबर पढ़ें →
सिकंदराराऊ के पथवारी माता मंदिर पर यज्ञ और देवी पुराण कथा शुरू
Hathras12 Oct

सिकंदराराऊ के पथवारी माता मंदिर पर यज्ञ और देवी पुराण कथा शुरू

धर्मकर्म सिकंदराराऊ, संवाददाता। नगर के मौहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर पर शारदीय नवरात्रि महोत्सव…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रेम देवी पाण्डेय के निधन पर गरुड़ पुराण कथा का आयोजन, पति एवं तीनों पुत्र श्रद्धापूर्वक निभा रहे धार्मिक दायित्व
Kanpur Dehat12 Oct

प्रेम देवी पाण्डेय के निधन पर गरुड़ पुराण कथा का आयोजन, पति एवं तीनों पुत्र श्रद्धापूर्वक निभा रहे धार्मिक दायित्व

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात के गदनपुर निवासी श्रीमती प्रेम देवी पाण्डेय का दिनांक 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस का मिशन शक्ति फेज-6 शुरू “नवदुर्गा – नव संकल्प अभियान से बेटियों को मिलेगा सुरक्षा कवच
Mahrajganj12 Oct

पुलिस का मिशन शक्ति फेज-6 शुरू “नवदुर्गा – नव संकल्प अभियान से बेटियों को मिलेगा सुरक्षा कवच

रायबरेली पुलिस का मिशन शक्ति फेज-6 शुरू "नवदुर्गा - नव संकल्प अभियान से बेटियों को मिलेगा सुरक्षा कवच…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!