Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

कीचड़युक्त सड़क से परेशान जनता के समर्थन में नगरपालिका कार्यालय का घेराव, सड़क एवं नाली निर्माण की मांग

12 Oct 2026, 10:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कीचड़युक्त सड़क से परेशान जनता के समर्थन में नगरपालिका कार्यालय का घेराव, सड़क एवं नाली निर्माण की मांग - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

खबर सोनभद्र से,
आपको बतादें कि कीचड़युक्त सड़क से परेशान जनता के समर्थन में नगरपालिका कार्यालय का घेराव कर के सड़क एवं नाली निर्माण की मांग की।

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र की विधानसभा राबर्ट्सगंज-401 के अंतर्गत नगर पालिका राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर-5 में मेहुड़ी से पिथा होते हुए सहिजन तक जाने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल एवं कीचड़युक्त होने के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जनता की इस गंभीर समस्या को लेकर सोमवार, दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे, समाजवादी पार्टी के बैनर तले समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल के नेतृत्व में नगर पालिका राबर्ट्सगंज कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए सड़क एवं नाली निर्माण की मांग उठाई। प्रदर्शन के उपरांत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को पत्रक सौंपकर वार्ड की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई।

विवेक सिंह पटेल ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी है। वार्ड नंबर-5 के नागरिक लंबे समय से कीचड़युक्त सड़क के कारण परेशानी झेल रहे हैं। सड़क और नाली का निर्माण न होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जनहित से जुड़ी इस समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर निर्माण कार्य कराया जाना चाहिए। जनता की आवाज को अनसुना नहीं किया जाना चाहिए। जब तक आम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक जनहित की आवाज उठाने का संघर्ष जारी रहेगा।

इस धरना-प्रदर्शन में सीबू, रवि, संगीता, गुड़िया, संतोष देवी, फूल कुमारी, फूल देवी, विमला देवी, चिंता, रीना देवी, राजेंद्र, पप्पू पासवान, मीरा देवी, कल्पना, दुर्गावती देवी, जितेंद्र सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

वंदे भारत न्यूज़ लाइव टीवी से दीपक सिंह पटेल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर शिवराज”: सज्जन सिंह वर्मा का तंज, बीजेपी नेताओं को दिया दिल्ली आने का न्यौता
Indore12 Oct

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर शिवराज”: सज्जन सिंह वर्मा का तंज, बीजेपी नेताओं को दिया दिल्ली आने का न्यौता

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर: भोपाल/ मध्यप्रदेश के पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर में कूड़े के पास रखा कोहड़ा, सब्जियों के रखरखाव पर उठे सवाल
Azamgarh12 Oct

आजमगढ़: फूलपुर में कूड़े के पास रखा कोहड़ा, सब्जियों के रखरखाव पर उठे सवाल

आजमगढ़: फूलपुर में कूड़े के पास रखा कोहड़ा, सब्जियों के रखरखाव पर उठे सवाल रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया…

पूरी खबर पढ़ें →
सिकंदराराऊ के पथवारी माता मंदिर पर यज्ञ और देवी पुराण कथा शुरू
Hathras12 Oct

सिकंदराराऊ के पथवारी माता मंदिर पर यज्ञ और देवी पुराण कथा शुरू

धर्मकर्म सिकंदराराऊ, संवाददाता। नगर के मौहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर पर शारदीय नवरात्रि महोत्सव…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रेम देवी पाण्डेय के निधन पर गरुड़ पुराण कथा का आयोजन, पति एवं तीनों पुत्र श्रद्धापूर्वक निभा रहे धार्मिक दायित्व
Kanpur Dehat12 Oct

प्रेम देवी पाण्डेय के निधन पर गरुड़ पुराण कथा का आयोजन, पति एवं तीनों पुत्र श्रद्धापूर्वक निभा रहे धार्मिक दायित्व

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात के गदनपुर निवासी श्रीमती प्रेम देवी पाण्डेय का दिनांक 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का पीएमश्री उ. प्रा. विद्यालय में आयोजन
Moradabad12 Oct

गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का पीएमश्री उ. प्रा. विद्यालय में आयोजन

कांठ में भारत विकास परिषद की कांठ शाखा की ओर से सोमवार को पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय (कम्पोजिट)…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!